बंशीधर नगर : - ब्लॉक मोड़ के निकट अहमद अंसारी के आवास में रितु फोटो स्टेट का उदघाटन झामुमो नेता ताहीर अंसारी, अनुमण्डल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, मुखिया संघ के अध्यक्ष फिरदौस अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
इस अवसर पर झामुमो नेता ताहीर अंसारी ने कहा कि रितु फ़ोटो स्टेट खुल जाने से यहां के लोगो को बड़े से बड़ा नक्शा प्रिंट कराने में आसानी होगा. उन्होंने कहा कि नक्शा प्रिंट निकालने के लिये लोगो को गढ़वा जाना पड़ता था लेकिन अब दुकान खुल जाने से यहां के लोगो को काफी सुविधा होगी.प्रोपराइटर आशुतोष कुमार ने कहा कि हमारे यहां आधार से पैसा निकासी, एटीएम से पैसा निकासी, आधार प्रिंट, लेमिनेशन, कलर प्रिंट, ई स्टाम्प प्रिंट, जमीन का रसीद, पैन कार्ड, ट्रेन टिकट, प्लाइट टिकट,बिजली बिल,ऑनलाइन फॉर्म, बाइक इंश्योरेंस सहित अन्य कार्य किया जायेगा.मौके पर अमरनाथ पांडेय, झामुमो अनुमण्डल सचिव श्रवण सिंह,फिरदौस अंसारी, आमिर अंसारी, चंगेज अंसारी, राजन पाल,जफरुद्दीन अंसारी, डॉ एफ आलम,हनीफ अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.