whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214137
Loading...


बारोडीह,सरहस्ताल खुर्द व पिपरडीह के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से जनवितरण प्रणाली से तीन माह से राशन दिलाने की की मांग

location_on बंशीधर नगर access_time 21-Aug-23, 07:06 PM visibility 659
Share



 बारोडीह,सरहस्ताल खुर्द व पिपरडीह  के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से जनवितरण प्रणाली से  तीन माह से राशन दिलाने की की मांग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -प्रखंड के बारोडीह,सरहस्ताल खुर्द व पिपरडीह ग्राम के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार प्रणय कुमार पर विगत तीन माह से राशन नही देने का आरोप लगाते हुये जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने तथा सभी लाभुकों को विगत तीन माह का राशन दिलाने की मांग किया है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि डीलर प्रणय कुमार द्वारा विगत तीन माह से राशन वितरण नही किया जा रहा है,जिससे यहां के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस क्षेत्र में दो वर्ष से सुखाड़ पड़ा है इस पंचायत में बहुत से ऐसे लोग है कि राशन नही मिलने पर उनके घर मे चूल्हा तक नही जल पा रहा है डीलर द्वारा जुलाई माह का अंगूठा यह कहकर लगवा लिया गया कि अभी राशन नही आया है,हम अगले 5 अगस्त को राशन वितरण करेंगे.अगर अंगूठा नही लगाइएगा तो राशन लैप्स हो जायेगा,लेकिन अभी तक लाभुकों को राशन नही मिल पाया है डीलर द्वारा अंगूठा लगाने के बाद पर्ची भी नही दिया जाता है. इस सम्बंध में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत अभी प्राप्त हुआ है.उन्होंने लाभुकों को दो दिनों के अंदर जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. एसडीओ ने लाभुकों से कहा कि राशन मिलने पर ही अंगूठा लगावें व राशन डीलर से ले तभी डीलर को राशन कार्ड दे.मौके पर पंचायत के मुखिया उषा देवी,पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार,भगवान राम,उप मुखिया असगर अंसारी,चंद्रिका राम,भागमती देवी,पम्मी देवी,फुलपति देवी,शांति देवी,रामकिशुन पासवान,परशुराम,पूनम देवी,अनिता कुँवर,अंजली देवी, प्रमिला देवी,मीना देवी, चंद्रावती देवी,सुनीता देवी,कुलवंता देवी,अन्नपूर्णा देवी, ललिता देवी,सुषमा देवी,मीना देवी, सबिता देवी,आशा देवी,विकास कुमार,रमेशचन्द कुमार,बबन पासवान, नंद केश्वर यादव,रामेश्वर यादव,आशिष कुमार,भरत कुमार,कविता देवी,सरस्वती देवी,पूनम कुमारी,प्रेमन देवी,कौशल्या देवी,अनिकेत कुमार,गिरिवर राम,अखिलेश कुमार, हरिशंकर कुमार,दीनानाथ राम,रवि कुमार,राहुल कुमार,माया देवी,बेबी देवी सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play