भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में एक आदिम जनजाति दीपक कोरवा के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्द के उपयोग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बीनोद साह पिता स्व घुटन साह ग्राम घाघरा को गिरफ्तार कर न्यालय को सुपुर्त किया है ।
घटना बीते 18 अगस्त की रात्रि का है ।दिए आवेदन में दीपक कोरवा ने कहा है कि 18 अगस्त की रात्रि बीनोद साह नशे में धुत होकर हमारे घर आये और जातिशुचक शब्द में गाली गलौज करते हुए लाठी से पिटाई किया जिसमें लाठी के वार से मेरा जबड़ा और शरीर के कई भाग में चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे थाना की सूचित करते हुए ईलाज के लिए गढ़वा भेजा गया था परन्तु पैसा की कमी के वजह से सम्पूर्ण ईलाज नही करा सका रविवार की साम थाने में लिखित आवेदन देते ही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यालय में सुपुर्त कर दिया है ।
इस अभियान में पुलिस उलाधीक्षक सन्तोष कुमार ,थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय व पुलिस बल सामिल थे ।