whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27124721
Loading...


प्रधानाध्यापक ने नहीं दी उत्क्रमित प्रा. विद्यालय हासनदाग के बच्चों को पोषाहार

location_on मेराल access_time 27-Aug-20, 06:41 PM visibility 665
Share



प्रधानाध्यापक ने नहीं दी उत्क्रमित प्रा. विद्यालय हासनदाग के बच्चों को पोषाहार


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : कोरोना महामारी को लेकर सभी प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। बावजूद विद्यालय बंद की अवधि में भी स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर मेराल प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच कुकिंग कास्ट पोषाहार की चावल व राशि वितरण किया जा रहा है ताकि विद्यालय बंद की अवधि में एक भी बच्चा भूखा ना रहे, मगर मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला के प्रधानाध्यापक द्वारा अभी तक पोषाहार का चावल और राशि का वितरण सभी छात्रों के बीच घर-घर जाकर नहीं किया गया। विद्यालय के छात्र वारिस अंसारी, सनोज चौधरी, हसीब अंसारी, इश्तियाक अंसारी, जावेद अंसारी, कौसर अंसारी, शाहिद अंसारी, आशिफ अंसारी,समीदा खातून, हमीदा खातून,सजरुना खातून, नजमुन खातून, सकीना खातून, सेहरा खातून, हसीना खातून, आशिक अंसारी एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद हम लोगों को पोषाहार की चावल और राशि शिक्षक द्वारा नहीं दिया गया है किसी को केवल 100 और किसी को सिर्फ चावल मिला है जो विद्यालय बंद हुए 5 माह होगया प्रधानाध्यापक सूर्य देव चौधरी से जब पैसे और राशन की मांग करते हैं उनके द्वारा कहा जाता है कि नहीं मिल पाएगा या लॉलीपॉप के तरह बोलते हैं, जाओ बाद में मिलेगा।
जबकि विद्यालय द्वारा एक से 5 कक्षा तक 4.58 और 100 ग्राम चावल प्रतिदिन के हिसाब से वितरण करना है। वहीं छात्र छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि सरकार शिक्षा विभाग पर दबाव बनाए। शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी इसकी जांच करें। क्योंकि इस विद्यालय में पूर्व से ही सरकारी पैसों की उगाही करने में प्रधानाध्यापक लगे हुए हैं। बच्चों को अभी तक जूता मोजा का वितरण नहीं किया गया है। स्कूल की आवश्यक सामग्री भी विद्यालय में उपलब्ध नहीं है और प्रधानाध्यापक द्वारा रजिस्टर मेंटेन करते हुए कागजों में ही स्कूल के सभी संबंधित सामग्री को पूरा करते हुए विभाग को रिपोर्ट कर दिया जाता है। 2010- 11 में लगभग 15 से 17 की लागत से बनने वाली स्कूल भवन का निर्माण कराया गया था, जिसमें शिक्षा समिति के माध्यम से स्कूल भवन का कार्य कराया जा रहा था जिसका कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है।
कागजों में स्कूल भवन का निर्माण पूरा कर दिया गया और पैसे की बंदरबांट कर उगाही कर ली गई। ग्रामीणों का कहना है स्कूल में एक बार जांच हो जाए फिर सारी गड़बड़ियां सामने आ जाएगी। इधर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शिव कुमार सिंह से संपर्क कर स्कूल बंद के अवधि में राशन व पैसे की समय पर वितरण नहीं होने के बारे में उन्होंने कहा कि जून तक का राशन सभी स्कूलों में उपलब्ध करा दिया गया है। जुलाई का भी कराया जा रहा है। जहां तक रही पैसे की बात तो किसी विद्यालय में चेक बुक का प्रॉब्लम होने के कारण पैसे के वितरण नहीं हो सका है जिस स्कूल में जो कमियां है उस स्कूल से स्वयं संपर्क कर जानकारी हासिल करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play