बंशीधर नगर : -विधुत अभियंता गुणवंत कुमार ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर विद्युत चोरी के मामले में सात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है.विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान में अबैध रूप विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर हेन्हों मोड़ स्थित सबिता कुमारी,बंशीधर रोड निवासी सुरेन्द्र चंद्रवंशी की पत्नी संध्या देवी,रोजन शाह उर्फ रंजन शाह,चेचरिया रेलवे क्रासिंग के पास गुड्डू प्रसाद,चेचरिया रेलवे लाइन के उस पार नौसाद खान,चेचरिया निवासी सुरेन्द्र प्रसाद तथा ब्लॉक मोड़ निवासी विजय उरांव के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 डी धारा 135 तथा 138 के तहत आवश्यक कार्रवाई किया गया है.