गढ़वा :
केतार थाना क्षेत्र के मायर गांव निवासी देवराज सिंह का पुत्र सूरज कुमार सिंह 12 वर्ष सांप काटने से जख्मी हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना का संबंध में परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार सिंह अपने दोस्तों के साथ जंगल में घूमने के लिए गया हुआ था इसी दौरान जंगल में पत्ता तोड़ने के क्रम में सांप ने उसके दाएं हाथ में काट लिया इसके बाद दोस्तों ने उसे उठाकर जंगल से घर लाया परिजन को जानकारी मिलने के बाद उसे झाड़ फूंक करने के लिए गांव में ले गया जहां उसकी स्थिति बिगड़ते हुए देखकर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया
गढ़वा थाना क्षेत्र के सीदे खुर्द गांव निवासी करीमुद्दीन अंसारी की पत्नी मुस्तकीमा बीवी बिजली करंट के चपेट में आने से जख्मी हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया घटना के संबंध में परियों ने बताया कि मुस्तकीमा बीवी अपने घर में लगे बोर्ड में बिजली का पलक लगा रही थी इसी दौरान उसे करंट लग गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदस्य में भर्ती करवाया
गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव निवासी कन्हाई बिंदकी पत्नी दुलारी देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दुलारी देवी को किसी बात को लेकर घर में आपस में विवाद हुआ था इसी बात से आक्रोशित होकर दुलारी देवी ने कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया
गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र के बेलाझाखर गांव में जहरीली खुखरी खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए इनमें सुरेश सिंह की पत्नी पोती देवी उसकी पुत्री फूलवती कुमारी पूजा कुमारी उसका पुत्र धर्मेंद्र सिंह एवं सीता कुंवर के नाम शामिल हैं सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदस्य अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि जंगल से खुखरी लाया गया था इसके बाद उसे घर में शाम को बनाकर परिवार के लोगों ने खाया कुछ देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो सभी को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के बाद सभी का स्थिति ठीक हो गए इसके बाद चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से उसे छुट्टी दे दिया गया।