गढ़वा : स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023रामसाहु के स्टेडियम में आज दूसरे दिन का तीसरा क्वार्टरफाइनल मैच बारगढ़ और जरही फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें बारगढ़ 1गोल से विजयी रहा ।
बारगढ़ के तरफ से संकेत मिंज के द्वारा गोल किया गया l चौथा क्वार्टर फाइनल मैच आदिवासी फुटबॉल क्लब रामकंडा और जयहिंद फुटबॉल क्लब तसरार के बीच खेला गया मैच का विधिवत उद्घाटन डॉक्टर पंकज प्रभात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त तथा किक मारकर किया गया इस अवसर पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ,गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी,विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ,जगरनाथ राम ,हसनदग मुखिया हरेंद्र चौधरी , कौशलेश तिवारी ,अजयकांत ,सुशील तिवारी आदि बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे l समाचार लिखे जाने तक फर्स्ट हाफ के पहले 1 गोल से बढ़त में थी lमैच में निर्णायक की भूमिका में जेम्स बाड़ा,विजय सिंह ,अमित सिंह ,नीलकंठ सिंह ,लक्ष्मण राम ,उपेंद्र कुमार,धर्मेंद्र पाल ,सतेंद्र यादव ,आकाशदीप टोप्पो , कुशलतापूर्वक निभा रहे है l कैमेंट्री की भूमिका इंद्रदेव कुमार एवम जागरनाथ राम के द्वारा किया गया l मैच का सेमीफाइनल और फाइनल कल खेला जाएगा।