मझिआंव :
थाना क्षेत्र के दुबे तहले गांव निवासी बिगु राम के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर शनिवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि मार्च माह में दो पक्षों के बीच आपसी जमीनी विवाद में मारपीट हुई थी, जिस पर प्राथमिक दर्ज अभियुक्त राहुल कुमार को जेल भेज दिया गया।