whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273826
Loading...


मारपिट के मामले में कराईं प्राथमिकी दर्ज

location_on मझिआंव access_time 19-Aug-23, 06:18 PM visibility 656
Share



मारपिट के मामले में कराईं प्राथमिकी दर्ज


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : : थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में शुक्रवार की देर शाम मारपीट कर घायल करने के मामले में थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि खजूरी गांव निवासी राजकुमार मेहता के 28 वर्षीय पुत्र गोविंद मेहता के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है ।जिसमें तीन नामजद लोगों के अलावे 8 से 9 की संख्या में अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी की गई है। दिए गए आवेदन में घायल गोविंद मेहता ने लिखा है कि शुक्रवार के शाम लगभग 6:30 बजे वह अपने खेत तरफ घूमने गया था,इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे भुसुआ गांव निवासी फरीद खान के 23 वर्षीय पुत्र गुलाम हक खान व 25 वर्षीय हजरत खान तथा इस्ताक खान के 26 वर्षीय पुत्र समीर खान एवं 8से9 की संख्या में अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी डंडे एवं पिस्तौल लेकर मेरे पास आए,और गाली- गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे।
मैं भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने दौड़ाकर मुझे पकड़ लिया। इसके पश्चात गुलाम हक खान ने पिस्टल के वट से मेरे माथा पर वार कर दिया।एवं अन्य लोग गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मुझे मारने लगे। जिसमें मेरा माथा फट गया एवं दाहिना हाथ की कलाई में सहित पूरे शरीर में गंभीर अंदरूनी चोट लगी। और मैं बेहोश हो गया। हमलावरों ने मुझे मृत समझ कर भाग गए।कुछ देर बाद खेत की ओर से लौटते वक्त मेरे पिताजी ने देखा और मुझे ईलाज कराने हेतु अस्पताल लाए ।साथ ही उपरोक्त नामजद एवं अज्ञात लोगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए अविलंब गिरफ्तार करने कि मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा 24 जून को घायल गोविंद मेहता के खजूरी गांव स्थित दुकान पर जाकर तोड़फोड़ करने एवं जान से मारने की धमकी दी गई थी।
जिसके आलोक में घायल गोविंद मेहता के पिता राजकुमार मेहता के द्वारा प्राथमिक की दर्ज करने हेतु थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।लेकिन उस मामले को दोनों पक्षों को बैठक सुलहनामा करवा दिया गया था। लेकिन 2 महीना बाद उपरोक्त नामजद व्यक्तियों के द्वारा पुनः इस घटना की पुनरावृति की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play