मेराल : प्रखंड के रजहरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम बनाने हेतु मुखिया संजय राम की ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अभिश्रण समिति का गठन तथा ग्राम का संपूर्ण विकास के लिए योजनाओं का चयन करने की चर्चा परिचर्चा किया गया।
सभी ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि तथा पंचायत सचिव, रोजगार सेवक , आंगनवाड़ी सेविका ,सहायिका , स्वास्थ्य सहिया ,जल सहिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक , जेएसएलपीएस के सदस्यों की उपस्थिति में रजहारा गांव के विकास के लिए दस सदस्यीय अभिश्रण समिति गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सभी सदस्य अनुसूचित जाति से होंगे। ताकि रजहारा गांव का संपूर्ण विकास के लिए योजनाओं का चयन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर पंचायत सेवक सतीश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम से संबंधित नियमावली को सबों के बीच सुनाया। जिसमें ग्रामीणों ने सर्व समिति से 10 सदस्य कमेटी का गठन किया।जिसमें मुखिया संजय राम पदेन अध्यक्ष, शक्ल कुमार राम सचिव, जवाहर राम धनंजय बैठा जितेंद्र बैठा राजेश राम सुमेर पासवान खुशबू देवी सहित लोगों को अभिश्रण समिति का सदस्य चुना गया।इसके पश्चात गांव के विकास के लिए लगभग तीन सौ योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें पीसीसी निर्माण ,नाली निर्माण ,चापाकल, चबूतरा, स्ट्रीट लाइट ,भैपर लाइट ,डीप बोर, कुआं निर्माण ,पुलिया निर्माण ,चौपाल निर्माण ,समुदायिक भवन निर्माण सहित योजनाओं का चयन किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी ,उप मुखिया आशिक अंसारी वार्ड सदस्य ललिता देवी ,कलावती देवी, लव कुमार चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी ,मंसूर अंसारी ,हसीब अंसारी ,जगदीश्वर सिंह ,धनंजय गिरी ,वृक्ष राम ,प्रयाग राम ,किसान मित्र राजकुमार साह, बिरजा राम राजबली राम कनिया अभियंता आनंद कृष्ण सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।