whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276301
Loading...


स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर फुटबॉल प्रतियोगिता का पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया उद्घाटन

location_on गढ़वा access_time 18-Aug-23, 06:42 PM visibility 660
Share



स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर फुटबॉल प्रतियोगिता  का पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया उद्घाटन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबॉल संघ को,गढ़वा रामा साहू आर्य वैदिक विद्यालय स्थित आउटडोर स्टेडियम में स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर फुटबॉल प्रतियोगिता गढ़वा जिला का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फ़ुटबॉल को हिट मार कर किया! इसके पश्चात मंच पर उपस्थित उद्घाटन समारोह में मंचासीन अतिथियों का स्वागत भाषण गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी की उपस्थिति हमारे लिए गौरवशाली और बहुत ही उत्साह का विषय है कि आज गढ़वा जिला फुटबाल संघ के बैनर तले आयोजित गढ़वा जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में आप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपने कर कमलों से इसका उद्घाटन संपन्न कराएं इसके लिए हम आपके आभारी हैं और गढ़वा जिला फुटबॉल संघ की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं श्री मिश्रा ने उपायुक्त महोदय गढ़वा की उपस्थिति पर भी उनका आभार व्यक्त करते हुए माननीय उपायुक्त का भी मंच पर स्वागत और अभिनंदन किए एवं उपयुक्त महोदय गढ़वा ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि गढ़वा में खेल की इतनी सारी गतिविधियां हो रही है माननीय मंत्री जी के नेतृत्व में मेरा प्रयास होगा की गतिविधियों में और तेजी लाया जाए और विभिन्न खेलों का आयोजन गढ़वा में हो उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता को बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न कराया जाए जिसमें जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ सहयोग करने को तैयार है जिससे कि यहां के नौजवान का भविष्य फुटबॉल खेल में भी उज्जवल हो सके मंचासीन अतिथियों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री झारखंड सरकार श्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जब से मैं जन प्रतिनिधि बना हूं गढ़वा जिले में लगातार विभिन्न खेलों का बड़ा से बड़ा आयोजन संपन करने का प्रयास जारी है इसी क्रम में आज फुटबॉल का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आने वाले दिनों में इंटर डिस्ट्रिक्ट झारखंड राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा जिला में होने जा रहा है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है गढ़वा जिले के लिए और एक सुनहरा मौका है गढ़वा के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए उन्होंने अपने संबोधन में गढ़वा जिला फुटबाल संघ एवं गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारी की पूरी-पूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी बहुत ही निष्ठा के साथ गढ़वा में खेलों की गतिविधि को बढ़ाने में लगे हुए हैं हमसे जितना भी बन पड़ेगा हम तन मन धन से खेल संघ के साथ है और हर तरह से मदद करने को तैयार है बस आप लोग इसी तरह से यहां के खिलाड़ियों को तरासने का काम जारी रखिए और इस कार्य के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं मैं आप सभी के अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं आज के कार्यक्रम में मंच पर उप विकास आयुक्त गढ़वा जिला परिषद उपाध्यक्ष गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा निदेशक सामाजिक सुरक्षा गढ़वा के साथ ही गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के वरीय सचिव उदय नारायण तिवारी विधायक प्रतिनिधि बिजली विभाग नसीम अख्तर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अब्दुल्ला हक अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम कमलेश कुमार पांडे सुशील कुमार तिवारी ओमप्रकाश गुप्ता अजयकांत इंद्रदेव सिंह जेम्स बड़ा नीलकंठ सिंह विजय सिंह लक्ष्मण राम किशोर कुणाल रजत कुमार उपेन्द्र राम खुर्शीद अंसारी धर्मेंद्र पाल सतेंद्र प्रसाद यादव प्रियंका कुमारी सोनाली कुमारी इत्यादि उपस्थित थे




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play