बंशीधर नगर :
-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमिटी के तत्वाधान में भाकपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने 18 सूत्री मांग पत्र प्रखंड सहायक को सौंपा.प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो,राहत कार्य शुरू करो,भाकपा जिंदाबाद, हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है,आदि नारे लगा रहे थे.मांग पत्र कधवन,कोइन्दी,भैंसवेडवा, भोजपुर सहित सभी गांवो के कार्ड धारियों का बकाया राशन तत्काल भुगतान करने, सभी परिवारों को राशनकार्ड देने,पेंशन धारियों का पेंशन भुगतान नियमित करने, ग्राम पंचायतों को सभी अधिकार देने,महंगाई पर रोक लगाने,तुलसी दामर डोलोमाइट खदान को चालू कराने, फ्लोराइड प्रभावित गांव पतरिहा, हुलहुला में पेयजल आपूर्ति करने,सभी आहर पोखर का गहरीकरण कराने सहित अन्य मांग शामिल था.आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि महंगाई की मार से जनता त्रस्त है.मौसम की बेरुखी के कारण सुखाड़ की स्थिति उतपन्न हो गई है.सरकार जल्द पूरे क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चालू करे. वक्ताओं ने कहा कि गरीबो को मिलनेवाला राशन डीलरों द्वारा लुटा जा रहा है,जिसके कारण गरीब परेशान है.वक्ताओं ने कहा कि उक्त मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई नही किया गया तो आनेवाले दिनों में संघर्ष तेज होगा.सभा को जिला सचिव राजकुमार राम,कार्यकारी सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,गणेश सिंह,देवीदयाल मेहता,रामनाथ उरांव सहित अन्य ने सम्बोधित किया. मौके पर मोती राम,मूर्ति कुँवर,नगीना पासवान,डेंगू भुइयां, विद्या पासवान,रामविजय सिंह,रामकेश पाल सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव गोपाल यादव ने किया.
-
विधुत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
श्री बंशीधर नगर-धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा ग्राम निवासी विजय यादव के 22 वर्षीय पुत्र अरविन्द यादव की मौत विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गई.जानकारी के अनुसार मृतक अरविन्द यादव खेत मे पटवन के लिये मोटर चलाने गया था,इसी दौरान वह विधुत करंट की चपेट में आ गया.जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आये, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के कधवन ग्राम स्थित भुइयाँ टोला के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर तीन माह का राशन नही देने का आरोप लगाते हुये जांचोपरांत कार्रवाई करने तथा राशन दिलाने की मांग किया है.आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि जनवितरण प्रणाली की दुकानदार इसरत बीबी जो महिला स्वयं सहायता समूह से है,इनके द्वारा लाभुकों को विगत तीन माह से राशन नही दिया जा रहा है.ग्रामीणों ने कहा है कि तराजू पर ईंट पत्थर रखकर यह कहते हुये अंगूठा लगवाया गया कि अंगूठा लगाइएगा तभी राशन मिलेगा.अंगूठा लगवाने के बाद कहा जा रहा है कि सरकार द्वारा राशन प्राप्त नही हुआ है,जब राशन मिलेगा तो देंगें.आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालो में हजरत अली,नरेश भुइयां, देनु भुइयां, करमी कुँवर,विनीता देवी,हरिहर भुइयां, लालती कुँवर,रीता देवी,राजकुमारी देवी,शम्भू सेठ,पंकज भुइयां, मूरति देवी,मीना देवी,चम्पा देवी,दुलारी कुँवर,बसंती देवी,चिन्ता देवी,सकीबा बीबी,पनवा देवी,विनोद सेठ,मनता देवी सहित 71 ग्रामीण लाभुकों के नाम शामिल है.