भवनाथपुर : थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर टाउनशिप पुराने कॉलेज के पास झोपड़पटी मे अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के उपकरण एवं 150 किलो महुआ जावा को नष्ट किया है,
जबकि घर के सदस्य मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस विषय में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से बनाया जा रहे हैं महुआ शराब के खिलाफ आगे भी करवाई जारी रहेगी। लोग निर्भीक होकर अवैध शराब बनाने वालों की खबर पुलिस को दे वैसे लोगों के ऊपर अवीलंब कार्रवाई की जाएगी। छापामारी दल में एएसआई अभिमन्यु सिंह और पुलिस जवान थे।