whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275350
Loading...


हर गांव को मिलेगी निर्बाध बिजली, ओवरलोड व ब्रेकडाउन की समस्या से मिलेगी निजात : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-23, 06:21 PM visibility 660
Share



हर गांव को मिलेगी निर्बाध बिजली, ओवरलोड व ब्रेकडाउन की समस्या से मिलेगी निजात : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंत्री ने किया तिलदाग व कुण्डी विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन अब गोवावल क्षेत्र को मिलेगी निर्बाध बिजली गढ़वा : जिले के गढ़वा प्रखण्ड अन्तर्गत तिलदाग एवं कुण्डी ग्राम में नवनिर्मित विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का बुधवार को उद्घाटन किया गया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इन दोनों विद्युत शक्ति उपकेन्द्र को बन जाने से पूरे गोवावल क्षेत्र में अनवरत् विद्युत आपूर्त्ति हो सकेगी। साथ ही फरठिया सब स्टेशन का भी लोड कम हो जाएगा। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिले के गांव-गांव में निर्बाध बिजली मिल सके इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
ओवरलोड एवं ब्रेकडाउन की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड संपूर्ण बिजली अच्छादन योजना, चरण - 2 के तहत तिलदाग एवं कुण्डी ग्राम में क्रमश: चार करोड़ व साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया है। इसके प्रारंभ होने से 11 केवी लाईन की लंबाई कम हो जाएगी। फलस्वरूप किसी भी तरह का फॉल्ट होने पर उसे शीघ्र ठीक कर लिया जायेगा। वर्त्तमान में फरठिया सबस्टेशन से इन क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति की जा रही थी। फिडर की लंबाई 30 किमी होने एवं फिडर को ओवरलोड रहने के कारण विद्युत् तार का टूटने तथा ब्रेक डाउन होने की आशंका हमेशा बनी रहती थी।
अब सभी समस्या दूर होगी एवं निर्बाध बिजली पूर्ति की जा सकेगी। इसके साथ ही भविष्य में बढ़ते विद्युत् लोड के लिए नए फिडर का निर्माण करना आसान होगा। साथ ही ग्रामीणों की मांग के अनुसार पावर की उपलब्धता बढ़ेगी। इसके अलावे कृषकों के लिए नए कृषि फिडर का रास्ता आसान होगा। छोटे-छोटे उद्योगों एवं कृषि कार्य के लिए दोनों विद्युत शक्ति उपकेन्द्र वरदान साबित होंगे। मंत्री ने कहा कि उनके विशेष प्रयास से तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तत्परता से वर्ष 2020 में ही गढ़वा जिले में बिजली की समस्या दूर करने का उल्लेखनीय कार्य प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कराया गया। यह गढ़वा जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। पहले तो स्थिति यह थी कि गढ़वा जिला में बिजली है कि नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पता ही नहीं चलता था।
यह मेरे ही प्रयास का ही परिणाम है कि गढ़वा जिले में अब 20 से 22 घन्टे तक बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला वर्षो से बिजली की कमी की समस्या से जूझता आ रहा है। बिजली की कमी किसी क्षेत्र के पिछड़े होने के प्रमुख कारणों में एक माना जाता है। विगत 70 वर्षों से गढ़वा सहित पूरे पलामू प्रमंडल को उपेक्षित रखा गया था। गढ़वा जिला उत्तर प्रदेश के रिहन्द और बिहार के सोननगर पर बिजली आपूर्ति के लिए निर्भर था। मुख्यमंत्री श्री सोरेन जब भी गढ़वा सहित पलामू प्रमंडल के दौरे पर आते थे, बिजली की समस्या का स्वयं अनुभव करते थे। गढ़वा जिले की बिजली समस्या दूर करना उनकी एवं मेरी प्राथमिकता सूची में था। जिस दिन श्री सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, मैंने उन्हें बधाई देते हुए सर्वप्रथम गढ़वा जिले की बिजली समस्या दूर करने का आग्रह किया था।
मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में निःशुल्क बिजली योजना शुरू की है। जिसके तहत राज्य के गरीबों और किसानों को बिजली बिल के बोझ को कम करने के लिए हर महीने 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी गई है। जो उपभोक्ता 100 यूनिट या उससे कम बिजली की खपत करते हैं, उन्हें किसी तरह का बिल नहीं देना होगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मैं एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि भाई की तरह हमेशा आपके सुख दुख में आपके साथ हूं और आगे भी रहूंगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, केंद्रीय सदस्य शरीफ अंसारी,अनीता दत्त,जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, नसीम अख्तर, मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता, मुखिया नारद तिवारी, संजय चन्द्रवंशी,नीरज तिवारी, धनंजय पासवान, फंटूस गुप्ता,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play