गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के तिलदाग पंचायत में ताजिया निकालने के जर्जर मार्ग का अपने खर्च पर मुखिया प्रत्याशी चुनमुन दुबे ने मरम्मत कराया। चुनमुन दुबे तिलदाग पंचायत के बनपुरवा गांव के रहने वाले हैं। चुनमुन तिलदाग पंचायत के मुखिया प्रत्याशी का एकदम नया चेहरा हैं।
मुखिया प्रत्याशी चुनमुन दुबे ने आज सुबह जब पठान टोली के लोगों से बातचीत की तो उन लोगों ने बताया कि हमारे यहां मुहर्रम पर्व को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। लेकिन हमारे गांव से ताजिया निकलने के लिए रास्ता जर्जर स्थिति में है। तभी चुनमुन ने अपने निजी खर्च से सड़क बनवाया। उन्होंने कहा कि वे तिलदाग पंचायत का मुखिया बनकर अपने ही पंचायत में कार्य करेंगे।
Advertisement
वहीं मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कलेश्वर साहू, बबलू विश्वकर्मा, शौकत खान, मुना दुबे, मनवर खान, सतेंद्र दुबे उर्फ गुरु जी आदि लोग उपस्थित थे।