गढ़वा :
देश की आजादी के 77वां स्वतंत्रता दिवस आर के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंतर्गत संचालित आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा,ऊंचरी मंझिआंव, अधौरा नगर वंशीधर,हुर और आर के भी एस संस्थान (बी एड) गढ़वा में हर्षोल्लास से मनाया गया।
आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा,आर के भी एस(बी एड) और हुर में स्कूल के फाउंडर फादर श्री राजकुमार पाण्डेय ने तथा आर के पब्लिक स्कूल ऊंचरी मंझिआंव और अधौरा नगर वंशीधर में अलखनाथ पाण्डेय के द्वारा झंडोतोलन किया गया।इस अवसर पर सभी संस्थानों में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।ग्रुप के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने इस अवसर पर समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संस्थान से मेडिकल, इंजीनियरिंग व अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।