गढ़वा :
गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।

घटना में घायल सलगा गांव निवासी गुलाब यादव 70 वर्ष उसका पुत्र लाल मुनि यादव 35 वर्ष, सोही यादव 38 वर्ष, उसकी पत्नी शारदा देवी 35 वर्ष एवं मोही 40 वर्ष का नाम शामिल है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हरिबिंदर यादव हमारे भूमि पर जोताई कोडाई कर रहा था। जब हम ने इसका विरोध किया तो हरिविंदर यादव, दूरनाथ यादव, अजय यादव, रंजय यादव, अरविंद यादव, प्यारी यादव आदि लोग लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।