whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271939
Loading...


15 अगस्त के अवसर पर झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया आयोजित

location_on गढ़वा access_time 16-Aug-23, 06:27 PM visibility 658
Share



 15 अगस्त के अवसर पर झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया  आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुशीला देवी एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित अशोक विहार स्थित जिला शिक्षा निकेतन विद्यालय में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अनिल विश्वकर्मा व मुख्य अतिथि मजहर हुसैन (BDC) , राकेश कुमार केशरी आदि के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। फिर तुरंत बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। विद्यालय के निदेशक अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया। हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के बच्चे तथा सीनियर वर्ग के बच्चे ने भाग लिए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के बच्चे से प्रथम स्थान दुर्गा एंड ग्रुप ,द्वितीय स्थान गुरु एंड ग्रुप ,तृतीय स्थान दानिश एंड ग्रुप प्राप्त किए। सीनियर वर्ग से प्रथम स्थान रागनी एंड ग्रुप,द्वितीय स्थान स्नेहा एंड ग्रुप,तृतीय स्थान प्रीति एंड ग्रुप प्राप्त किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस विद्यालय के शिक्षक वसीम अकरम, आदित्य चौधरी, अरुण पाठक, मिथिलेश, विवेकानंद, सिंपल, नैना, जेनिफर, अंजलि, वंदना आदि तथा अधिक संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play