गढ़वा : पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए ।
सर्वप्रथम विगत माह जिला अंतर्गत मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर सभी पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दी गई एवं आने वाले समय में भी इसी प्रकार विधि व्यवस्था को लेकर सजग रहने का निर्देश दिया गया। . सभी थाना प्रभारी को ऐसे अपराध कर्मी की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिनके विरूद्ध 5 या 5 से अधिक अपराधिक कांड दर्ज है। ऐसे अपराध कर्मी के वर्तमान गतिविधि का सत्यापन करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यकता अनुसार निगरानी प्रस्ताव समर्पित करने अथवा सीसीए के अंतर्गत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
.
एसपी नेक क्राइम मीटिंगविगत माह घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए काण्डो में आवश्यक कारवाई करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से लूट, गृहभेदन, हत्त्या एवं बलात्कार के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। . सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी को पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाएंगे एवं विशेष रूप से 04 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का शत प्रतिशत निष्पादन लक्ष्य निर्धारित कर अगले 02 माह के अंदर सुनिश्चित कराएंगे।
.सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें।
इस दौरान विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले, ओभर स्पीड इत्यादि के मामलों में माननीय न्यायालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रति दिन जगह बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलायेंगे। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के अंचलाधिकारी/ जिला खनन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules 2017 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को राजसात हेतु प्रस्ताव अविलंब समर्पित करेंगे। . प्रति माह प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर थाना दिवस का आयोजन सभी थाना प्रभारी करेंगे, जिसमें अधिकाधिक भूमि विवाद से संबंधित अधिकाधिक मामलों का निस्तारण अपेक्षित है।
माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट/ कुर्की, सूचनाधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पी0जी0 पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। इसके पश्चात आरक्षी 335 मुकेश कुमार मेहता, जो CCTNS कार्य हेतु गढ़वा थाना में प्रतिनियुक्ति है को NCRB नई दिल्ली द्वारा दिए प्रशस्ति पत्र को हस्तगत कराया गया।
अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमे सभी पुलिस कर्मियों की समस्या को सुनकर उसके निदान का भरोसा दिया गया।