गढ़वा :
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के साहिजना मोहल्ले के वार्ड नंबर 11 में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका निशा देवी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय साहिजना के नन्हे मुन्ने बच्चे छात्र-छात्राएं, अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना चौबे ने कहा कि इस विद्यालय को छात्र छात्राओं के सुविधाजनक बनाने के लिए सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सबों को बधाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान वार्ड पार्षद सत्यवती देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति की पूर्व संयोजिका रंजू देवी, अवकाश प्राप्त शिक्षक कामाख्या नारायण सिंह, विद्यालय की शिक्षिका पदमा रानी, अधिवक्ता परशुराम पांडेय समेत विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष, सचिव आदि उपस्थित थे।