भवनाथपुर : गढवा खनन पदाधिकारी नन्द देव बैठा व भवनाथपुर पुलिस के सन्युक्त अभियान में शिंगहिताली पथ के यात्री सेड के समीप गुप्त सूचना पर बीती रात्रि दो ट्रेक्टर व चालक को पुलिस ने जप्त करते हुए खनन पदाधिकारी के द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर दोनों चालको को गढवा न्यालय में सुपुर्त किया गया है ।अवैध रूप से केतार से बालू ढोने के आरोप में गाड़ी संख्या यूपी 64ए एफ 6676के चालक निरंजन कुमार पिता अरुण बियार ,गाड़ी संख्या यूपी 64ए एफ 9153 के चालक रंजन प्रजापति पिता रामनाथ प्रजापति दोनों ग्राम केतार मुकुंदपुर निवासी के नाम शामिल है ।गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय एस आई वी एस रॉय व पुलिस बल सामिल थी ।
भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय ने सोमवार को भवनाथपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात नियम ,साईबर क्राइम व डायन भूत कुप्रथा से संबंधित जानकारी दी।
इस मौके पर रामेस्वर उपाध्याय ने छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। हमारा जीवन अमूल्य है इसको क्षण भरके लापरवाही से आज लोग अपनी जान गंवा दे रहे है ।कहा कि जब भी पिता , भाई या अपने करीबी लोग बाइक चलाते है तो उन्हें जरूर हेलमेट पहनने को कहे। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना चाहिए। कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के चलते होती हैं।
जिसके कारण लोंगो को आर्थिक मानसिक परेशानी भी हो जाती है ।पुलिस अगर आपकी गाड़ी पकड़ती है तो आपको चालान के रूप में आर्थिक नुकसान के साथ साथ मानसिक परेशानी भी होती होगी । इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए 100 नम्बर या स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे 108 एम्बुलेंस को कॉल करे व एक अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है।वन्ही डायन भूत कुप्रथा के बारे में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में लोग अशिक्षा व अंध विस्वास में पड़कर एक दूसरे को नुकसान के साथ साथ जघन्य हत्या तक करने को आतुर है डायन भुत सिर्फ एक अंध विस्वास है ।
किसी को अगर बीमारी है तो उसका उपचार कराये नकी ओझागुनि के चक्र में पड़कर एक दूसरे पर आरोप लगाकर लड़ाई झगड़े करें सरकार के द्वारा भी डायन भूत कुप्रथा को लेकर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार व नुक्कड़ सभा की जा रही है । साइबर क्राईम की आजकल हो रही घटना में लोग लोभ में आकर अज्ञात नम्बर से आये फोन से झांसे में आ रहे है जिससे बिना जानकारी के लॉटरी या सरकारी पैसा देने का प्रलोभन देकर ओटीपी मांगकर आपके खाते से पैसा निकासी कर लेता है जिससे लोंगो को झूठे प्रलोभन के बजाय ईमानदारी से कमाया पैसा लूटा रहे है जिससे भी बचना है ।आप सभी छात्राओं अभी से ही अपने घरों व आसपास के लोंगो को इसके प्रति प्रचार प्रसार कर लोंगो को जागरूक करें।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे ।