whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27183534
Loading...


कांडी में 170, धुरकी में 2532, भवनाथपुर में 206, भंडरिया में 310 लोगों का लिया गया सैंपल, रंका में 3 पॉजिटीव पाए गए

location_on कांडी।धुरकी।भवनाथपुर।भंडरिया।रंका access_time 26-Aug-20, 10:56 PM visibility 679
Share



कांडी में 170, धुरकी में 2532, भवनाथपुर में 206, भंडरिया में 310 लोगों का लिया गया सैंपल, रंका में 3 पॉजिटीव पाए गए


नूतन टीवी टीम check_circle
संवाददाता



कांडी।धुरकी।भवनाथपुर।भंडरिया।रंका : कांडी में 170 लोगों का हुआ जांच, सभी पाये गये निगेटिव कांडी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय पर वैश्विक महामारी कोरोना की जांच के लिए बुधवार को 150 लोगों का सेम्पल लिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के लोगों का कोरोना जांच के लिए आज कैम्प का आयोजन किया गया। रेफरल अस्पताल मझिआंव से आई मेडिकल टीम ने 170 लोगों का जांच किये। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि अभी तक जितने लोगों का लिए गए सैम्पल का जांच किया गया सभी निगेटिव पाया गया है। अब अगला जांच शिविर 29 अगस्त ,1 व 4 सितंबर को किया जाएगा। मालूम हो कि 23 अगस्त को आयोजित कोरोना जांच शिविर में जांच टीम तो कांडी पहुंची थी लेकिन एक भी व्यक्ति जांच के लिए नही पहुंचे थे।
धुरकी में 252 ग्रामीणों का लिया गया सैम्पल धुरकी (गढ़वा): धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर मे पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन कर 252 ग्रामीणों का कोरोना जांच के लिए बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में सैंपल कलेक्ट किया गया। इस दौरान प्रखंड वासियों और दुकानदारों व ग्रामीणों को बीडीओ ने स्वयं सड़कों पर और दुकानों मे डोर टूडोर पहूंच कर जागरूक करते हुए कोरोना जांच के लिए उत्प्रेरित भी किया। वहीं बीडीओ ने आमजनों से यह भी कहा की इस वैश्विक कोरोना महामारी मे खुद से लोग आगे आएं और अपना और अपने परिवार के सदस्यों के अलावे रिश्तेदार और दोस्तों का भी जांच कराएं। बीडीओ द्वारा इस तरह का पहल करने के बाद 252 लोगों ने कोरोना जांच के लिए अपना-अपना सैंपल दिया।
इस दौरान नोडेल अंबुज कुमार सीएचसी के लैब टेक्नीशियन रंजीत सिन्हा के अलावे एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे। कोरोना जांच के लिए भवनाथपुर में 206 लोगों का लिया गया सैम्पल भवनाथपुर (गढ़वा): बीडीओ रवींद्र कुमार तथा पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुधवार को व्यवसायी, टेंपू चालक तथा राहगीरों समेत अन्य 206 लोगों को कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया। कोरोना मरीज की संख्या में लगातार हो रहे इजाफा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों का सैंपल ले रही है। बीडीओ ने खुद अपनी जांच कराकर लोगों को समझाते हुए कहा कि कोरोना जांच कराने में आप कतराए नहीं बल्कि एक जिम्मेवार गृह स्वामी तथा देश के नागरिक होने का परिचय दें।
क्योंकि आप जब तक जांच नहीं कराएंगे तब तक पता कैसे चलेगा कि आप स्वस्थ्य हैं। इसलिए अपने देश,परिवार और समाज के हीत के लिए जांच आप जरूर कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगावें, तथा सोशल डिस्टेंसिंग पालन जरूर करें। जांच टीम में एलटी शर्मा रंजनी,सोनी कुमारी,एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद, एसटीएस संजय कुमार, राहुल कुमार, दिलीप कुमार सहित शामिल थे। भंडरिया में 310 लोगों को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया पंजाब नेशनल बैंक के पास बुधवार को कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन कर लोगों को कोरोना जांच का सैंपल लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय कुमार रजक ने कहा कि बुधवार को 700 लोगों की कोरोना जांच करने का टारगेट मिला हुआ है।
भंडरिया में 310 लोगों को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया । मदगड़ी क बाजार में भी शिविर लगाकर लोगों की कोरोना जांच के लिए सिंपल लिया गया। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सर्दी खासी बुखार जैसी कोई लक्षण नहीं आ रहा है। ऐसे में कोरोना मरीज की भौतिक रूप से पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण अब सभी लोगों की जांच बगैर सर्दी बुखार खांसी हुए ही करना जांच किया जा रहा है। ताकि एक आदमी का भी अगर कोरोना पॉजिटिव है तो समाज में गांव के और लोगों में यह बीमारी ना बढ़े। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार भारती सहित स्वस्थ विभाग के लोग उपस्थित थे। टीमन बाजार में प्रशासन ने लगाया कोरोना जाॅच शिविर, जाॅच शिविर में तीन लोग कोरोना पोजिटिव मरीज पाये गये रंका (गढ़वा) : रंका अनुमंडल क्षेत्र के टीमन बाजार में कोरोना जाॅच शिविर का आयोजन रंका अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी निशात अम्बर के देख -रेख में लगाया गया।
शिविर में रंका स्वास्थ्य केंद्र के प्रखण्ड प्रबंधक सुधीर कुमार एवं उनके टीम के लोगों ने सहयोग प्रदान की। आज के जाॅच शिविर में तीन लोग कोरोना पोजिटिव मरीज पाये गये है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play