गढ़वा :
जिला मुख्यालय गढ़वा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है ।जिला मुख्यालय गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में झारखंड प्रदेश के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर करेंगे।
सर्वाधिक झंडोत्तोलन सुबह 9:01 पर मंत्री के कर कमलों द्वारा किया जाएगा ।जहां पर मंत्री के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी विभिन्न संस्थाओं में किया गया है झंडोतोलन को लेकर बच्चों व विभिन्न संस्थाओं में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। समाहरणालय में उपायुक्त शेखर जमुआर सुबह 10:15 पर, जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष 10:30बजे अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सुबह 10:45 बजे तथा नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी द्वारा सुबह 11:00 बजे तथा पुलिस लाइन में सुबह 11:30 बजे झंडोतोलन पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के द्वारा किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोपहर 12:30 प्रशासन इलेवन तथा मीडिया इलेवन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गढ़वा जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, झामुमो जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम गढ़वा जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
फहरायेंगे।