गढ़वा : पंचायत कल्याणपुर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रभात फेरी सह जागरुकता रैली निकाली गयी।
जागरुकता रैली सह प्रभात फेरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय से पुरानी कदमी चौक बर टोला होते हुए पंचायत भवन तक आकर समाप्त हो गयी l जिसमें हर घर तिरंगा फहराने का अभियान शुरू किया l जिसकी अध्यक्षता मुखिया अशोक कुमार ने की l
कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्र गान के साथ की गयी l इस अवसर पर कल्याणपुर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी पांडे रोजगार सेवक अजय कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य ईद अंसारी, उस्ताद खान अजित शर्मा, स्वयम सहायता समूह जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया छात्र- छात्राएं सहित कई लोग उपस्थित थे।