गढ़वा :
13 अगस्त 2023 भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में Super Shakti SHE कार्यक्रम की शुरुवात की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी। यह जानकारी गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजित कमल ने दिया है।
उन्होंने बताया कि *"Shakti Super SHE"* कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर *Shakti क्लब* के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके।
इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने *"Super Shakti SHE"* कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी ने कहा कि Super Shakti SHE" कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता।
गढ़वा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री. अभिजित कमल ने कहा कि सुपर शक्ति शी अभियान के तहत गढ़वा जिला युवा कांग्रेस जिला भर में महिलाओं को सशक्तिकरण जब तक देश के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिलेगा तब तक देश में महिला शक्ति का समुचित उपयोग नहीं हो सकेगा।वैदिक नारी पृथ्वी अदिति , उषा आदि को समाज में गौरव प्राप्त था , क्योंकि यहाँ नारी को माता रूप में ही प्रस्तुत किया गया था ।
इसीलिए कहा गया था यत्र नार्यास्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता। अर्थात् जहाँ नारियों की पूजा होती है , वहाँ देवताओं का वास होता है।
आज जरूरत है कि देश मे महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए, जो देश के विकास का आधार बनेंगी।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में जिला महासचिव प्रियांशु दुबे,अनिकेत तूफानी,जिला सचिव रितेश गुप्ता ,प्रखंड अध्यक्ष असगर आकाश कुमार भोलू कुमार
देव कुमार पीयूष कुमार
तमाम यूथ कमिटी के लोग उपस्थित हुए।