whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219731
Loading...


युवाओं को बलिदान देने वाले सपुतो से राष्ट्रवाद सिखना चाहीए:किसलय तिवारी

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-23, 05:51 PM visibility 718
Share



युवाओं को बलिदान देने वाले सपुतो से राष्ट्रवाद सिखना चाहीए:किसलय तिवारी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर रंका पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रंका नाका चौक से लेकर थाना चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी जेठन सिंह खरवार एवं फेतल सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान वीर सपूतों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पंच प्राण का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आजादी के महानायक को शत् शत् नमन। जिस तरह से देश के वीर सपूतों ने मां भारती को स्वतंत्र कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है युवाओं को बलिदान देने वाले सपुतो से राष्ट्रवाद सिखना चाहीए।
उन्होंने कहा कि देश आजाद कराने के लिए जिसने अपना बलिदान वह देश के लिए सदैव पुजनीय रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्य क्षमता के साथ भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम किया है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश हित में अनेकों योजनाएं चलाई है जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो सरकार ने छात्र युवा विरोधी अध्यादेश ला कर युवाओं के साथ भारी अन्याय किया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पुरा देश मना रहा है मोदी सरकार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का काम किया हैं आनेवाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।
देश में मोदी सरकार ने सुशासन लाने का काम किया है। मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है भाजपा नेता मुरारी यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश के लिए संकल्पित हो कर काम करते हैं मोदी सरकार में शहीदों को सम्मान मिल रहा है देश में भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो राष्ट्रहित के लिए काम करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मिडिया प्रभारी उत्तम पाण्डेय भाजयुमो मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद भाजयुमो उत्तरी मंडल अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा सच्चिदानंद तिवारी संतोष तिवारी धर्मेन्द्र कुमार गिरीवर यादव मनोज ठाकुर संतोष ठाकुर पन्ना सिंह लाल बिहारी यादव चंदन तिवारी रविन्द्र साव भोला भुईयां विनोद राम ललित राम उदय यादव सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play