बंशीधर नगर : -श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केन्द्र उर्जितपा के प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया.सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामुहिक रूप से समवेत नाम जप,सत्यानु शरण पाठ,नारी नीति पाठ किया गया.सत्संगी गीता देवी,माला देवी व ललिता देवी ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया.इष्टचर्चा करते हुये अजय दा ने कहा कि सत्संग के माध्यम से अध्यात्म जीवन मे ऊर्जा प्राप्त होती है.
इस ऊर्जा से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है.सत्संग से प्राप्त जीवन के कल्याणार्थ करने से शरीर व मन अच्छा हो जाता है.उन्होंने कहा कि सद्गुरु के शरण मे जाकर सतनाम का जाप व सत्संग का आश्रय ग्रहण करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है.सत्संगी अखिलेश प्रसाद ने आगामी 5 नवम्बर को श्री श्री ठाकुर जी के होने वाले 136वां जन्मोत्सव की चर्चा करते हुये कहा किश्री श्री ठाकुर जी हमसबो के परम गुरु हैं.वे परम् दयाल हैं.उनका जन्मोत्सव मनाना हम सभी सत्संगियों का परम कर्तव्य है.सत्संग का संचालन कर रहे राजकुमार ने कहा कि मनुष्य के अंदर अनेक दुर्बलताएँ होती है.सभी प्रकार के दुर्बलता दूर करने का एकमात्र साधन सत्संग है.मनुष्य जब ईश्वर भजन व सत्संग करता है तो उसके अंदर की सभी दुर्बलताएँ दूर हो जाती है.सत्संग में शक्तिदास सिन्हा,भोला प्रसाद,गोविंद दा,आयुष कुमार,प्रतुष कुमार,सरस्वती देवी,निर्मला जायसवाल,प्रभा देवी,प्रतिमा देवी,रामा देवी,पूजा देवी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे.