बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के नरही पंचायत में रविवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया.
तिरंगा यात्रा पंचायत सचिवालय परिसर से निकलकर नरही ग्राम के सभी टोलों का भ्रमण करते हुये पुनः पंचायत सचिवालय परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुआ. तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय,हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई-आपस मे हैं भाई भाई,बंदेमातरम आदि नारे लगा रहे थे.इस अवसर पर पंचायत के मुखिया ने उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ दिलाया.तिरंगा यात्रा में जेएस एल पी एस की सुनीता देवी,शंकुतला देवी,अन्तरा देवी,प्राथमिक विद्यालय नरही के शिक्षक निर्मल कुमार,अमित कुमार सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल थे.