whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215600
Loading...


सीएम हेमंत के बयान के खिलाफ सदर अस्पताल से रंका मोड़ तक आक्रोश मार्च निकाला गया

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-23, 10:33 AM visibility 662
Share



सीएम हेमंत के बयान के खिलाफ सदर अस्पताल से रंका मोड़ तक आक्रोश मार्च निकाला गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला कोषाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि किसी भी बीमारी के इलाज हेतु औषधियों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है लेकिन एक अप्रशिक्षित व्यक्ति जिसे औषधि के बारे में जानकारी नहीं है अगर उसके द्वारा दी गई दवाई से एक भी मरीज को कुछ नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? रिस्ट्रिक्टेड लाइसेंस पर कल 48 प्रकार की दवा की ही बिक्री की जा सकती है दवा की उपयोगिता की जानकारी मात्रा होने से ही मरीज का सही ढंग से इलाज नहीं हो सकता है और दवा की उपयोगिता के साथ-साथ दुष्प्रभाव की भी जानकारी होना अनिवार्य है जो सिर्फ एक शिक्षित फार्मासिस्ट को ही पता होता है इसलिए मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द अपने फैसले को वापस लेने की अपील की जाती है अन्यथा आंदोलन जारी रहेगी l जिला संगठन मंत्री शिवराज ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया न्यू दिल्ली के द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिसमें दवा वितरण एवं भंडारण में फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सभी ड्रग कंट्रोलर को सुनिश्चित करने की बात की गई आज पिछले कई सालों से फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की देखरेख में झारखंड में फार्मेसी की 56 कॉलेज खुली है और झारखंड राज्य में करीब अभी तक 10000 निबंधित फार्मासिस्ट है पिछले 4 सालों में करीब छह हजार से ज्यादा फार्मासिस्ट का निबंधन झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में हुआ है सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में औषधि केंद्र खोलने की प्रशंसा करता हूं लेकिन उसमें सिर्फ एक शिक्षित फार्मासिस्ट का हक बनता है l इसीलिए मैं माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन पूर्वक करता हूं कि ग्रामीण इलाकों मेंऔषधि केदो में सिर्फ और सिर्फ फार्मासिस्ट के देखरेख में ही औषधि केंद्र खुले l जिला उपाध्यक्ष विवेक कश्यप ने कहा कि जहां पिछले 23 वर्षों से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की नियमित बहाली नहीं हुई है और झारखंड में सबसे ज्यादा फार्मासिस्ट की सुरक्षित और वंचित है एक तरफ जहां झारखंड सरकार फार्मेसी शिक्षा को बेहतर कर रही है दूसरी तरफ बेरोजगार फार्मासिस्ट नियमित बहाली नहीं हुई है भारत सरकार द्वारा गजट के माध्यम से फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 को लागू कर दिया गया है और बिहार एवं अन्य राज्य में भी इसे लागू कर दिया गया लेकिन अभी तक झारखंड में लागू नहीं किया गया अतः अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन गढ़वा ने फार्मेसी एक्ट प्रेक्टिस रेगुलेशन 2015 को जल्द से जल्द लागू करने की मांग करता है मौके पर जिला सचिव शैलेंद्र विश्वकर्मा छोटू यादव राजू ठाकुर एवं जिला महासचिव दिवाकर शरण तथा जिले के लगभग 500 फार्मासिस्ट उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play