whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212572
Loading...


सगमा से श्रीकांत चौबे का रिपोर्ट

location_on सगमा access_time 12-Aug-23, 07:30 PM visibility 709
Share



सगमा से श्रीकांत चौबे का रिपोर्ट


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : स्वतंत्रता दिवस को अकर्षक ढंग से मनाने को लेकर सगमा प्रखण्ड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में जोर सोर से तैयारी चल रहा है । इस क्रम में प्रखण्ड के बीरबल गांव स्थित गैर सरकारी ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में पन्द्र अगस्त को जीवंत बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में वाद्य यंत्रों पर छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय गीत व संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । उक्त विद्यालय के द्वारा सभी रास्ट्रीय पर्व को अकर्षक ढंग से मनाया जाता है । उक्त संबंध में पूछने पर विद्यालय के प्रबंधक महताब अंसारी ने बताया कि अमृत महोत्सव के समापन वर्ष के उपलक्ष्य में पंद्रह अगस्त के दिन झंडोतोलन के बाद स्कूल के छत्रों द्वारा राष्ट्रीय गीत संगीत का आयोजन किया जाना है जिसमे हमारे स्कूल के बच्चे इस अवसर पर एक से बढ़कर एक गीत संगीत व क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने जा रहे हैं ।
इसे लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल के संगीत शिक्षक मनीष मौर्या के कुसल निर्देशन में जोर सोर से बच्चों को प्रशिक्षण देने में लगे हुए हैं । मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सगमा प्रखण्ड के पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने पंचायतों से लाई गई मिटी को बीडीओ को समर्पित किया । बताते चलें कि शानिवार को प्रखण्ड के सभी पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के पंच प्राण लिखे सिलाफ़कम का अनावरण मुखिया के द्वारा किया गया इसके पश्चात मिटी से भरे कलस को सोभा यात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ प्रखण्ड कार्यलय पहुँचकर मिटी से भरे कलस को बीडीओ सत्यम कुमार को सुपुर्द किया गया । बीडीओ के द्वारा मिट्टी को बड़े ही गर्म जोसी के साथ ग्रहण किया ।
मिट्टी ग्रहण के पश्चात प्रखण्ड परिसर में सभी प्रखण्ड कर्मियों व मुखिया के साथ पहुँचे ग्रामीणों को बीडीओ सत्यम कुमार ने पंच प्राण में उलिखित देस भक्ति से ओत प्रोत पंच प्राण स्लोगन को पढ़कर सपथ दिलाई गई । इस अवसर पर बीडीओ सत्यम कुमार ने अपने संछिप्त संबोधन में कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रखण्ड के सभी गांव व अमृत सरोवर से एकत्रित मिट्टी को प्रखण्ड से जिला जिला से राज्य के बाद सीधे दिल्ली भेजा जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मुखिया प्रखण्ड कर्मी के साथ ग्रामीण जनता को हम दिल से नमन करते हैं । इस मौके पर अन्य ग्रामीणों के साथ मुख्यरूप से बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा सगमा मुखिया तेज लाल भुइयां कटहर कला मुखिया कलावती देवी सोनडीहा मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव घघरी मुखिया प्रतिनिधि असोक राम प्रखण्ड कर्मियों में रविरंजन कुमार अजित कुमार सूर्यदेव सिंह प्रभास पांडेय सुरेंद्र ठाकुर प्रधान सहायक चोंहस एक्का प्रखण्ड प्रमुख अजय कुमार गुप्ता उप प्रमुख अर्जुन पासवान उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play