whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210725
Loading...


प्लांट से ही प्लानेट (पृथ्वी) की रक्षा संभव

location_on गढ़वा access_time 11-Aug-23, 11:17 PM visibility 656
Share



प्लांट से ही प्लानेट (पृथ्वी) की रक्षा संभव


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जी.एन. स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग, लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केशरी , उपप्राचार्य बसंत ठाकुर सम्मिलित रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। बदलते परिवेश में पर्यावरण असंतुलन का दुष्प्रभाव पूरे विश्व में जो दिखाई दे रहा है उसकी रक्षा करना समस्त मानव के लिए आवश्यक है। लापरवाही बरतने का अर्थ है स्वंय का विनाश। धरती की बढ़ती हुई तापमान पूरे जीवों को हासिए पर खड़ा कर दिया है। विश्व इस विकट संकट को झेल रहा है।
प्रकृति एवं प्राकृतिक क्षेत्रों से छेड़-छाड़ करने के परिणामस्वरूप पर्यावरण के अस्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण जागरूकता अभियान का उद्देश्य वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी को जागरूक करना है।मानव जाति के कल्याण एवं अस्तित्व के लिए पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार आवश्यक है।विद्यालय में 'इको क्लब' की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई है जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण, जल संचय, खेतों में प्राकृतिक खादों का प्रयोग अधिक से अधिक करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।विदित है कि पर्यावरण और प्राणी एक दूसर का पूरक हैं। अधिक जनसंख्या, जल का दुरुपयोग, वैज्ञानिक प्रयोग, वैज्ञानिक प्रयोग, ओजोन परत का नुकसान, वनों की कटाई आदि मानव जाति के लिए गंभीर खतरा है।
पर्यावरण नहीं तो जीवन नहीं। इसके अनदेखी से -कई प्राकृतिक आपदाएँ पूरे विश्व में अपना प्रभाव दिखा रही है। विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण निदेशक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। बच्चों द्वारा लाए गए रंग-बिरंगे गमलो में लगे पौधों को विद्यालय परिसर में स्थापित किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता एवं चित्र-कला के प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण के प्रति अपनी लगाव को प्रदर्शित किया। विभिन्न कार्यक्रमों में अव्वल रहे छात्र- छात्राओं को निदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मुकेश कुमार भारती,ख़ुर्शीदआलम, नरेन्द्र सिन्हा, आलोक सिन्हा,नीरा शर्मा, सरिता दूबे, निलम कुमारी, सुनिता कुमारी, शिवानी कुमारी, सुषमा तिवारी संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही।
वहीं मंच का संचालन स्कूल कैप्टन शिवम कुमार और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संजीव कुमार ने की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play