whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210381
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 11-Aug-23, 07:51 PM visibility 752
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ़ शर्मा रंजनी ले प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो को प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामों में ग्राम सभा की तिथि निर्धारित करते हुए ग्राम सभा का आयोजित कर ग्रामसभा के माध्यम से योग्य लाभूको की चयन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्तियों तक पहुंचाने की अनुशंसा की है। जिला परिषद शर्मा रंजनी के अनुसंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रखंड क्षेत्र में ग्राम सभा को बिल्कुल समाप्त कर दिया गया है । ग्राम सभा सिर्फ व सिर्फ कागज पर फर्जी तरीके से ग्राम सभा करते हुए सरकारी योजनाओं को दुरुपयोग किया जा रहा है । सरकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को हमेशा _ हमेशा के लिए वंचित रखा जा रहा है।
मेरे द्वारा कई बार ग्राम सभा को लागू करते हुए योग्य व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचने का अनुशंसा किया गया है। परंतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा एक बार भी ग्राम सभा की तिथि निर्धारित कर सूचित नहीं किया गया है। जो सीधा और सीधा प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिली भगत से सरकारी योजनाओं को फर्जी तरीके से गमन करने का प्रतीक है। जिला परिषद सदस्य शर्मा रंजनी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत के लिए अपने अनुशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि मुझे क्षेत्र भ्रमण के दौरान अति गरीब, असहाय, विधवा आदिम जनजाति, आदिवासी, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गों के योग्य व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखने का शिकायत प्राप्त होते रहा है।
प्राप्त शिकायत के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी से वंचित सभी व्यक्तियों को सरकारी योजना मुहैया करने की अनुशंसा की गई थी । परंतु वे सभी व्यक्तिय सरकार की योजना एवं मूलभूत सुविधाओं से अभी तक वंचित रखे गए हैं । जबकि यह पंचायत पूर्व से आदर्श पंचायत के रूप में चयनित रहा है । उसके बावजूद भी वहां के व्यक्तियों को सरकारी लाभ से वंचित रखा जा रहा है। मकरी पंचायत की जनता पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक चक्कर लगाते लगाते अस्मर्थ होकर सरकारी योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं । जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अनसुनी किया जाता रहा है । मेरे द्वारा किए गए अनुशंसा के बाद भी अभी तक किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं किया गया ।
जिससे स्पष्ट होता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य किसान, मजदूर एवं अन्य व्यक्तियों के बदले अपने बिचौलिया के मेल में आकर फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं को कागज पर ही गमन किया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम सभा की तिथि निर्धारित कराते हुए ग्रामसभा के माध्यम से योग्य लाभुकों की चयन कर सरकारी योजना मुहैया कराना क्षेत्रवासियों के जनहित में आवश्यक है। उपरोक्त बिंदुओं के आलोक में जिला परिषद सदसया शर्मा रंजनी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ग्राम सभा की तिथि निर्धारित करते हुए योग्य व्यक्तियों को चयनित कराकर सरकारी योजना मुहैया कराने की पुनः अनुशंसा की है। इस मामले में बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि ऐसा मामला अभी तक परकास में नही आया है सभी पंचायतों के ग्राम सभा का रेकड मेरे पास आता है अगर फर्जी ग्राम सभा की रिपोर्ट मिलता है तो जांचों उपरांत करवाई करेंगे ।
प्रखण्ड के अरसली उतरी पँचायत के मुखिया इसरत जहां ने अमृत महोत्सव मेरा माटी मेरा देश के तहत शुक्रवार को गांव के पोखरा पर पौधा रोपण हेतु गढा खुदाई व शिलापट का निर्माण कार्य विधिवत पूजा के बाद नारियल फोड़कर कार्य पूर्ण कराया ।इसरत जहां ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत में सभी नियमो का अक्षरसः अनुपालन करना सभी देश वासियों का प्रथम कर्तब्य व धर्म है ।जिसको लेकर पँचायत में बन्चो के साथ रैली ,मिटी संग्रह व तिरंगा झंडा प्रभात फेरी झंडोतोलन निर्धारित तिथि को को जाएगी ।इस मौके पर पँचायत सचिव राजगीर राम ,जेई स्याम कुमार ,रोजगार सेवक शशि कुमार ,पिंटू अंसारी ,सरयू राम ,बीनोद चन्द्रवँशी ,मनोज बैठा ,तूफानी राम ,बिजय गुप्ता ,सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play