whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207359
Loading...


हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने निकाला विरोध मार्च व किया प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 11-Aug-23, 05:21 PM visibility 760
Share



हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने निकाला विरोध मार्च व किया प्रदर्शन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च जिला कार्यालय से समाहरणालय गढ़वा तक निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान हेमंत सरकार वापस जाओ.. छात्र युवा विरोधी सरकार मुर्दाबाद... प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 वापस लो.. मिथिलेश ठाकुर वापस जाओ... जैसे अनेकों नारे कार्यकर्ताओं ने लगाया। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल झारखंड के नाम उपायुक्त गढ़वा को मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार छात्र युवा विरोधी है हेमंत सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 (काला कानून) लाया है इससे छात्र युवा का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में युवाओं को छलने का काम किया जा रहा है। हेमंत सरकार झारखंड में हिटलरशाही चला रही है युवाओं को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब युवा मौन नहीं बैठेंगे। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि झामुमो सरकार युवा विरोधी सरकार है युवाओं के आवाज को दबाने के लिए तरह तरह का अनर्गल नियम कानून बना रहा है जिससे युवाओं की आवाज को दबाया जा सके। लेकिन अब सबको मिलकर ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। तभी झारखंड का भला होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक ला कर छात्रों युवाओं के आवाज को दबाया जा रहा है लेकिन अब युवा विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा तैयार हैं गांव शहर हर जगह युवाओं में काफी आक्रोश है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार युवा विरोधी जन विरोधी सरकार है आनेवाले समय युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा समुदाय संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार छात्र युवा विरोधी अध्यादेश को तत्काल वापस ले अन्यथा भाजयुमो गढ़वा जिला के तमाम छात्र युवा के लिए चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। भाजयुमो कार्यकर्ता छात्रों युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजपा नेता ब्रजेश धर दूबे मीरा यादव पार्वती सिंह लक्ष्मीकांत पाण्डेय बिपिन तिवारी मनीष गुप्ता टुना बाबा राम उनय तिवारी। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप अखिलेश तिवारी उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद लखन चौधरी कंचन पाण्डेय देवकांत ओझा बलराम यादव ज्ञान रंजन चौबे सकेन्द्र चौधरी रविन्द्र प्रसाद गिरीवर यादव नंदु चौधरी जितेन्द्र चंद्रवंशी श्रवण तिवारी राजेन्द्र गुप्ता बैजनाथ शुक्ल वेदप्रकाश तिवारी नयमुद्दीन खान योगेन्द्र गुप्ता लाल बिहारी यादव पन्ना सिंह नशरुद्दीन अंसारी विजय तिवारी सुमीत तिवारी खुर्शीद आलम मुन्ना तिवारी शेखर धर दुबे रितेश अग्रवाल अभिषेक तिवारी छोटु मेहता रविन्द्र यादव विष्णुदेव यादव हरिहर मेहता सत्यनारायण ठाकुर सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play