मझिआंव :
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड सभागार में गुरुवार को बैठकर स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंडो तोलन का समय निर्धारित किया।
जिसमें मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 8:00 बजे, नगर पंचायत कार्यालय परिसर 8:15 थाना परिसर 8:30 बजे, रेफरल अस्पताल 9:15 ,बजे पशु चिकित्सालय 9:30बजे, कस्तूरबा स्कूल 9:45बजे, सभी पंचायत भवन 10:05 बजे, प्रगतिशील यूनियन कार्यालय 10:10बजे , भारतीय किसान संघ 10:15बजे,शिवेशर चंद्र वंशी महाविद्यालय 10:20बजे,चेंबर ऑफ कॉमर्स 10:25बजे , दूरसंचार कार्यालय 1032 10:30बजे एवं सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में अपने-अपने निर्धारित समय के अनुसार झंडा उत्तोलन करने का निर्णय लिया गया ।वही बरडीहा प्रखंड में भी समय निर्धारित किया गया।
बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 9:05 बजे, बरडीहा थाना परिसर 9:20 बजे, उच्च विद्यालय परिसर 9:10 बजे मध्य विद्यालय 9:15 बजे बीआरसी भवन 9:25 बजे ओबरा पंचायत सचिवालय 9:55 बजे, एवं सलगा पंचायत आदर पंचायत एवं सुख नदी पंचायत 9:30 बजे, बरडीहा पंचायत सचिवालय 9:35 बजे झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, अशोक कुमार भारती, प्रमुख आरती दुबे सुनीता देवी ,बीपीओ वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक राजकुमार साहू, राम रक्षा सिंह, धन लाल उरांव, एवं सभी पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि तथा प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।