गढ़वा :
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को मेगा प्लांटेशन कार्यक्रम की शुरुआत सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के द्वारा गोद लिये गये गांव उड़सुगी से प्रारंभ की गयी। कार्यक्रम के पहले दिन इस गांव में फलदार, छायादार, इमारती, औषधीय पौधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवक विनीत चौबे, पुनीत चौबे, सात्विक विश्वकर्मा, लौकिक विश्वकर्मा, अंकित कुमार, चन्द्रकान्त सिंह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, उड़सुगी के प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश रवि, सहायक शिक्षिक यशमन उंराव आदि के साथ उत्क्रमित विद्यालय परिसर, उड़सुगी समेंत गांव के विभिन्न क्षेत्रों में आम, आंवला, करंज, सागवान, अमलतास, बट आदि के पौधे लगाए गए।
साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए तत्कालिक व्यवस्था भी की गयी तथा ग्रामीणों को इसपर ध्यान देने का अनुरोध किया गया। उन्होने कहा कि भारत वीरों की भूमि है। भारत की आत्मा गांव में ही बसती है। आज स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण का शुद्ध रहना आवश्यक है। पर्यावरण की रक्षा पेड़-पौधों से ही हो सकती है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अर्न्तगत प्रथम दिन उड़सुगी गांव में ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के तहत पुनः 11 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा जबकि 12 अगस्त को एनएसएस के स्वयंसेवकों के बीच भारत एक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है। कुल मिलाकर 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन में ग्रामीणों ने भी निष्ठाभाव से सहयोग किया।