whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201850
Loading...


गढ़वा जिला फुटबाल संघ की बैठक में 17 अगस्त से स्व कौशल कुमार ठाकुर गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर किया गया विचार विमर्श

location_on गढ़वा access_time 09-Aug-23, 06:36 PM visibility 654
Share



गढ़वा जिला फुटबाल संघ की बैठक में 17 अगस्त से  स्व कौशल कुमार ठाकुर गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर  किया गया विचार विमर्श


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को परिसदन भवन में एक बैठक आयोजित किया गया।फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 17 अगस्त से आयोजित होने वाले स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर विचार विमर्श किया गया इसमें सिंतबर माह में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया । गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किय। गढवा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता मैं विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि देने का भी निर्णय लिया गया जिसमें विजेता टीम को 21000 रुपया नगद और उपविजेता टीम को ₹11000 नगद और फाइनल के दोनों टीमों के खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा टीम का पंजीयन शुल्क ₹2000 रखा गया है इस प्रतियोगिता में जिले की 20 क्लब को शामिल किया जाएगा प्रतियोगिता की पंजीयन की आखिरी तारीख 14/ 8/ 2023 होगी जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हेतु गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के सचिव जैनुल आबेदीन खान के नेतृत्व में आयोजन उप समिति का गठन किया गया।
जिसमें जैनुल आबेदीन खान को चेयरमैन,गढवा से उपेंद्र कुमार ,काडी से लक्ष्मण राम ,रंका से सत्येंद्र यादव,नगर उंटारी से कमलेश पांडेय,मेराल से प्रदीप सिंह ,तबीब आलम व राजन कुमार,भंडरिया से अमित रमकंडा से कंचन कुमार बरगढ़ से मनीष किस्पोट्टा चिनिया से विनोद यादव dandai से नीलकंठ सिंह भवनाथपुर से शक्ति सिंह को सदस्य रखा गया है इस गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के आधार पर गढ़वा जिला फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा जोकि गढ़वा में होने वाले अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में गढ़वा की टीम भाग लेगी जिला फुटबॉल प्रतियोगिता नॉक आउट के पध्दति पर आधारित होगा। प्रतियोगिता का सभी मैच का आयोजन रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किये जायेंगें।
प्रतियोगिता के लिये पंजीयन आलोक स्पोर्ट में किया जायेगा।इसके लिये मोबाइल नंबर 8102648932,7739228922,6201073740 जारी किया गया है।मौके पर क्रिकेट संघ के सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, जगगरनाथ राम,शुशील कुमार तिवारी,अखिलेश पासवान,धनंजयपासवान,अजयकांत,धीरज कुमार चौबे,अंकित चौबे,राजकमल तिवारी,किशोर कुणाल,राजेश प्रसाद चंद्रवंसी राजन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play