whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200191
Loading...


ज़िला कांग्रेस कमिटी ने विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी गौरव पर्व सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित

location_on गढ़वा access_time 09-Aug-23, 06:26 PM visibility 684
Share



ज़िला कांग्रेस कमिटी ने विश्व आदिवासी दिवस  पर  आदिवासी गौरव पर्व सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बुधवार को ज़िला कांग्रेस कमिटी के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तसरार पंचायत भवन के प्रांगण में आदिवासी गौरव पर्व सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने किया।और कार्यक्रम का संचालन गढ़वा प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष योगेन्द्रनाथ चौबे ने किया ।कार्यक्रम में बोलते हुए ज़िला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने कहा की शुरू से ही आदिवासियों की हितैषी कांग्रेसी पार्टी रही है।आज इस महत्वपूर्ण दिन को मनाकर हम आदिवासी समुदायों के महत्व एंव उनकी संस्कृति समझने का संदेश देते हैं।तेज़ी से बढ़ती तकनीकी और आर्थिक प्रगति ने आदिवासी समुदायों के सांस्कृतिक धरोहर कुछ हद तक छूने का प्रयास किया है इसके परिणाम स्वरूप उनकी पारम्परिक जीवनशैली,और ज्ञान धीरे धीरे विलुप्त हो रहे हैं।
इस मौक़े पर प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे उर्फ़ बड़ू दुबे ने कहा कि आदिवासी समुदायों की संस्कृति और परम्पराएँ हमें एक महत्वपूर्ण सबक़ सिखाती है प्रकृति से मिल्कर जीने की एक कला।युवा नेता दिनेश कुमार सिंह ने कहा की इस विश्व आदिवासी दिवस पर हम सभी को समझने की आवश्यकता है की हमारी समृद्ध संस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आदिवासी संस्कृति और परम्पराएँ हैं।युवा नेता ज़फ़र एकबाल ने कहा की हमें आदिवासी समुदायों के जीवनशैली एँव ज़रूरतों को समझ एँव साथ मिलकर उनकी संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित रखने का प्रयास करना होगा।ज़िला महासचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा की आदिवासीयों के उत्थान के लिया कोंग्रेस की सरकार ने कई कार्य किया।
इस मौक़े पर ज़िला सचिव दिवाकर चौबे,आसिफ़ खान,डंडई २० सूत्री अध्यक्ष केयामउद्दिन अंसारी,रारों पंचायत की मुखिया मुनिता देवी,फ़िरोज़ अंसारी,शरीफ़ अंसारी,रानी देवी,गौरी देवी,आइड़ियल स्कूल के निदेशक तौहीद अंसारी,मुखिया पति जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले दिनेश कुमार सिंह,ख़ुशबू कुमारी,सरिता देवी,झरी कोरवा,मुनि देवी,जी को कांग्रेस कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play