गढ़वा : भारतीय युवा कांग्रेस की 63वीं स्थापना दिवस गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के निर्देश पर मनाया गया।
उक्त अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और युवा साथियों ने सर्व प्रथम युवा कांग्रेस के झंडे को सलामी दिया उसके बाद शपथ लिया। इसके उपरांत भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और आदिवासी बच्चों के बिच पाठ्य सामग्री कॉपी,किताब,कलम का वितरण किया।
उक्त कार्यक्रम को जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रियांशु दुबे और आलोक कुमार यादव ने किया।कार्यक्रम में जिला महासचिव रोहित कुमार पांडेय,प्रियांशु दुबे,आलोक यादव ,रोहित पांडएखलाक अंसारीगयासुद्दीन अंसारीमनीष मिश्रा जुनेद आलम आदि लोग उपस्थित थे