गढ़वा : गढ़वा में आज एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आज यहां रिकार्ड 72 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। 15 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं।
बुधवार की रात अचानक 72 कोरोना संक्रमितों की सूची जारी होने से हड़कंप मच गया है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 964 हो गई है । 762 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अभी भी 196 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। अभी तक छह लोगों की मौत कोरोना से हो गई है।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज भंडारिया से दो, धुरकी से एक, गढ़वा सदर से 23, मेराल से पांच, बंशीधर नगर 9 और रंका से 10 संक्रमितों की पहचान की गई है।
इसके अलावे रांची से जांच में मिले संक्रमितों की पहचान की जा रही है। रांची से आज 22 संक्रमितों की पहचान की गई।