मेराल : मेराल थाना गेट के सामने एन एच 75 पर बुधवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई।
मृतक विनय राम पिता रामचंद्र राम उम्र करीब 30 वर्ष, अरंगी पंचायत के सेमरदोहरी गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार विनय राम मेराल थाना क्षेत्र के तेनार गांव से अपना घर की ओर लौट रहा था, इसी क्रम में मेराल थाना गेट के सामने एक अन्य बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर गया। विनय सड़क पर पड़ा था इसी दौरान पुनः एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे चपेट मे ले लिया जिससे विनय विनय बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते हीं मेराल थाना प्रभारी नीतीश कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल विनय को उठाकर मेराल अस्पताल ले गए।
लेकिन इलाज के क्रम में विनय की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेजा गया। दुर्घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे।इधर लोगों ने बताया कि मृतक विनय राम के पिता का पहले ही देहांत होगया था अब उस के घर में विधवा मां पत्नी तथा दो बच्चे है जिसमे एक लड़का और एक लड़की है।