गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा स्थानीय ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में सावन के अवसर पर जायन्ट्स सहेली के सदस्यों ने सावन महोत्सव का आयोजन किया।
सावन महोत्सव की अध्यक्षता जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा सहेली की अध्यक्ष रितु जायसवाल ने की इस कार्यक्रम में सहेली सदस्यों ने कई प्रकार के खेल प्रतियोगिता, नृत्य, गीत संगीत का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद गढ़वा के निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी, पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी सीमा केसरी, जायन्ट्स सहेली के फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, रीता केशरी, माला केसरी, लता गुप्ता सुषमा केसरी, मुख्य रूप से उपस्थित थी।
कार्यक्रम में सहेली की महिलाओं ने खूब आनंद उठाया और लोगों के बीच संदेश दिया कि जीवन में हर खुशी के मौके को खुलकर जियें। हँसी खुशी के माहौल में रहने से मानसिक तनाव और कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।