whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184870
Loading...


शहादत दिवस पर याद किए गए स्व निर्मल महतो

location_on गढ़वा access_time 08-Aug-23, 03:35 PM visibility 661
Share



शहादत दिवस पर याद किए गए स्व निर्मल महतो


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता सह आजसू के संस्थापक वीर शहिद निर्मल महतो का शहादत दिवस समारोह गढदेवी मुहल्ला स्थित पार्टी के अस्थाई कार्यालय में आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया | मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा निर्मल महतो जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य के लिए चलाए गए आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी | निर्मल महतो ने शोषण के विरुद्ध एवं गरीबों, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आवाज उठाई और जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम किया | 22 जून 1986 को आजसू का गठन किया गया।
उन्होंने आजसू के नेताओं को आंदोलन की बारीकियों से अवगत कराने के लिए दार्जिलिंग में सुभाष घीसिंग और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन आसू के नेता प्रफुल्ल कुमार महंत व भृगु कुमार फुकुन से प्रशिक्षण लेने असम भी भेजा। झारखंड में इंटर फेल विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ धनबाद बंद भी कराया गया जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन ने इस कदर रफ्तार पकड़ ली कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी व तत्कालीन भारत के गृह मंत्री बूटा सिंह को दिल्ली में बुलाकर कई बार आजसू नेताओं से वार्ता करनी पड़ी। 15 नवंबर 2000 को आखिरकार झारखंड राज्य का गठन हुआ। लेकिन यह देखने के लिए निर्मल महतो जी जीवित नहीं रहे और 8 अगस्त 1987 को उनकी हत्या कर दी गई।
आज जरूरत है हम सभी युवा को उनके नक्शे कदम पर चलने की प्रेरणा लेते हुए शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में उपस्थित थे :- केंद्रीय सदस्य चंपा देवी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी इंदल बैठा, जिला कोषाध्यक्ष संतोष केसरी, सोशल मीडिया प्रभारी दीनदयाल पासवान,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला सदस्य नंदू ठाकुर, आफताब आलम ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play