whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176336
Loading...


पहली बरसात में ही नव निर्मित प्रखंड सह अंचल आवास का चारदीवारी गिरा,भवन के गुणवत्ता पर उठ रहें है सवाल,उपायुक्त से करवाई की गई मांग

location_on खरौंधी access_time 07-Aug-23, 06:32 PM visibility 657
Share



पहली बरसात में ही नव निर्मित प्रखंड सह अंचल आवास का चारदीवारी गिरा,भवन के गुणवत्ता पर उठ रहें है सवाल,उपायुक्त से करवाई की गई मांग


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : * प्रखंड कार्यालय के समीप नव निर्मित अंचल तथा प्रखंड आवास भवन के बाउंड्री बरसात के पहली वारिश में गिर गया। कुछ दिन पूर्व ही ग्रामीण विकास विभाग से उक्त भवन का निर्माण कार्य कराया गया था। जिसमे भवन के साथ बाउंड्री तथा नाली निर्माण कराया गया है। प्रखंड में पिछले चार पांच दिनों से रुक रुककर वारिश हो रही है। वारिश का पानी नाली बाहर नही निकल पाया। जिससे कैंपस में पानी जमा हो गया। पानी के अत्यधिक दबाव के कारण बाउंड्री गिर गया। इधर बाउंड्री गिरने से जनप्रतिनिधियों ने संवेदक पर भवन का घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया है। 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने कहा प्रखंड तथा अंचल के पदाधिकारी तथा कर्मियों के रहने के लिए प्रखंड कार्यालय के समीप करोड़ों रुपए की लागत से आवास का निर्माण कराया गया है।
मानसून की पहली बारिश में ही भवन का बाउंड्री गिर गया। जबकि पूरा बरसात अभी बाकी है। पहली वारिश में बाउंड्री के गिर जाने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भवन का निर्माण गुणवता पूर्ण नही कराया गया है। संवेदक भवन का निर्माण कराने में संबंधित विभाग के निर्देश का पालन नहीं किया। पदाधिकारी के मिलीभगत से भवन निर्माण में घटिया ईट, बालू, सीमेंट तथा छड़ लगाया गया। भवन का बाउंड्री अत्यधिक कमजोर होने की वजह से गिर गया। अभी तक इस भवन को संवेदक विभाग को हैंडओवर भी नही किया है। भवन की गुणवत्ता की जांच एवं विभाग के पदाधिकारी तथा संवेदक पर कार्रवाई के लिए ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री, मुख्यमंत्री तथा उपायुक्त गढ़वा से जल्द आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
इस दौरान युवा समाजसेवी अजीत कुमार यादव उपस्थित थे। वही प्रमुख आभा रानी ने कहा प्रखंड तथा अंचल पदाधिकारी तथा कर्मियों के आवास के बाउंड्री गिरने की सूचना लोगो ने मुझे भी दिया है। संवेदक विभाग के पदाधिकारी के मिलीभगत से भवन का घटिया निर्माण कराया गया है। इसमें में घटिया ईट, बालू, सीमेंट तथा छड़ का उपयोग किया गया है। जिससे उक्त भवन का बाउंड्री गिर गया है। संबंधित संवेदक तथा विभाग के पदाधिकारी पर निश्चित रूप से कार्रवाई होने चाहिए। ताकि भविष्य में कोई संवेदक घटिया निर्माण नही करा सके। पक्ष पिछले कुछ दिनों से होने वाली वारिश का पानी का निकास भवन का नाली नही कर पाया। अत्यधिक पानी बाउंड्री के अंदर जमा हो गया। पानी जमा होने से बाउंड्री गिर गया है। एक सप्ताह के अंदर इसका निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play