whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159072 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पांचवां सोमवारी के अवसर पर हुआ भव्य कलश यात्रा का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 07-Aug-23, 06:13 PM visibility 671
Share



पांचवां सोमवारी के अवसर पर हुआ भव्य कलश यात्रा का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा डंडा प्रखंड के छपरदागा गांव के शिव मन्दिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने सबसे पहले लोगों को सोमवारी और रक्षाबन्धन की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि पूजा-पाठ हमारे भारतीय संस्कृति की हिस्सा है और मानसिक रूप से हमें स्वच्छ रखता है। लेकिन डॉ चौधरी ने यह भी कहा कि समाज में बदलाव के लिए आस्था के साथ शिक्षा बहुत जरूरी है। साथ ही आपसी प्रेम भाव और सामंजस्य बनाने की जरूरत है। आपसी भेदभाव से समाज कमजोर होता है। जब एक व्यक्ति शिक्षित हो जाता है तो अपने परिवार व समाज को बदलने के लायक हो जाता है। लेकिन वही एक व्यक्ति गलत रास्ते पर चलता है तो पूरे परिवार और समाज के लिए कलंक बन जाता है।
Advertisement
लड़कियों को पढ़ाई करना प्राथमिकता में होना चाहिए। इसके बाद ही शादी विवाह के बारे में सोचना चाहिए। अगर उम्र से पहले शादी होती है तो शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो जाएगी। समाज से हम सभी को मिलकर बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने की जरूरत है ताकि बेटी समाज के लिए बोझ न बने। साथ ही शराब, तम्बाकू जैसी चीजों से सबसे ज्यादा स्वास्थ्य खराब हो रहा है जिससे बचने की जरूरत है। वहीं महर्षि वेदव्यास परिषद के गढ़वा जिला अध्यक्ष सह पूर्व रमना उप प्रमुख रविंद्र कुमार चौधरी ने संस्कार के बारे में लोगों को समझाया कि संस्कार किसी पाठ्य पुस्तक में नहीं बल्कि अपने परिवार और समाज से मिलती है। आज ऐसी परिस्थिति है कि बच्चे अपने अभिभावक से कोई सलाह नहीं लेना चाहते हैं और अपने मन से कुछ गलत कर जाते हैं जिसका परिणाम अच्छा नहीं होता।
Advertisement
इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले अभिभावक एवं गुरुजनों से सलाह लेने की जरूरत है। मौके पर छपरदागा मुखिया प्रतिनिधि यदु चौधरी, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, वीआईपी जिला सचिव सुनील कुमार चौधरी, डंडा के पूर्व उप प्रमुख विनेश्ववर चौधरी कृष्णा चौधरी, ज्ञानी चौधरी, मंदिर संरक्षक चन्देश्वर चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा, बिपीन चौधरी, राजदेव चौधरी, विजय चौधरी, बिंदु शर्मा, जितेन्द्र चौधरी, दीनानाथ चौधरी आदि सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play