whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173609
Loading...


संसार के किसी भी प्राणी की सभी इच्छाएं कभी पूरी नहीं हुई : जीआर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 05-Aug-23, 07:13 PM visibility 700
Share



संसार के किसी भी प्राणी की सभी इच्छाएं कभी पूरी नहीं हुई : जीआर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -मनुष्य चाहता है कि हमारी सभी इच्छाएं पूर्ण हो लेकिन आश्चर्य यही है कि संसार के किसी भी प्राणी की सभी इच्छाएं कभी पूरी नहीं हुई है, क्योंकि इच्छाओं का दमन नहीं हो पाता है. एक इच्छा की पूर्ति होने के बाद स्वतः दूसरी इच्छा खड़ी हो जाती है. और यही दुख का कारण है.इसलिए इच्छाओं की पूर्ति से ज्यादा इच्छाओं का दमन जरूरी है. जब तक इच्छाओं का दमन नहीं होगा तब तक हम परमात्मा की ओर अग्रसर नहीं हो सकते.उक्त बातें पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के क्रम में श्री श्री जीयर स्वामी महाराज ने कही.उन्होंने कहा कि जितना सांसारिक चीजों में माया मोह बढ़ता जाएगा उतना ही हम परमात्मा से दूर होते चले जाएंगे. अतः जीवन में परमात्म प्राप्ति की इच्छा करने वाले लोगों को पहले अपने इच्छाओं का दमन करना चाहिए और इंद्रियों को बस में रखना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण नहीं हो सकती.आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है लेकिन इच्छाओं को पूरा कभी नहीं किया जा सकता है. अगर अपने अंदर कुछ विशेषता दिख रही है तो समझिये यह शरणागति में बाधक है ईश्वर प्राप्ति में बाधक है. वेदों का सार उपनिषद है उपनिषदों का सार गीता है और गीता का सार भगवान की शरणागति है. जब तक अपने बल का अभिमान रहता है तब तक शरणागति नहीं हो पाती है. शरणागति बहुत सुगम है पर अभिमानी व्यक्ति के लिए बहुत कठिन है.मैं कुछ कर सकता हूं" यह अभिमान जब तक रहेगा तब तक शरणागति होना कठिन है.उन्होंने कहा कि ईश्वर की शरणागति होने पर मनुष्य सदा के लिए निर्भय हो जाता है. भगवान की शरणागति स्वीकार कर लेने पर भक्तों को किसी प्रकार का भय नहीं रह जाता. ईश्वर का ध्यान लगाने पर बड़ा से बड़ा संकट टल जाता है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play