whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192249
Loading...


फुफेरी बहन ने ममेरी बहन को बेचा, पुलिस ने यूपी के महोबा से किया बरामद

location_on गढ़वा access_time 26-Aug-20, 07:43 PM visibility 663
Share



फुफेरी बहन ने ममेरी बहन को बेचा, पुलिस ने यूपी के महोबा से किया बरामद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव के फुरेरी बहन के द्वारा बेची गयी महिला को उतर प्रदेश के मोहोबा जिला से बरामद कर लिया है। साथ ही उसके फुफेरी बहन एवं ख़रीदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को एडीपीओ बहमन टूटी ने गढ़वा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों में उतर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा गांव निवासी जयपाल विश्वकर्मा एवम बेचने वाली महिला अजनार थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव निवासी महेश विश्वकर्मा की पत्नी ममता देवी सामिल है। एडीपीओ ने बताया कि 22 अगस्त को ट्वीट के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में ये मामला आया था। इसके बाद सीता राम मिस्त्री के द्वारा अपनी पत्नी देवंती देवी को ससुराल वालों के द्वारा बेच देने की बात बताई गई थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोतरे के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक गढ़वा राजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। साथ ही इस मामले में सीताराम मिस्त्री द्वारा दीए गए आवेदन पर डंडाई थाना कांड संख्या 74/20 मानव तस्करी के प्राथमिकी दर्ज किया गया। इसमें नामज़द अभियुक्त तीन लोगों को बनाया गया। इसमें पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सुडी गांव निवासी तेज मिस्त्री, पीड़िता के फुफेरी बहन अजनार थाना के महुआ बांध गांव निवासी ममता देवी व मुस्कुरा गांव निवासी जय पाल विश्कर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसके बाद टीम द्वारा 72 घण्टे के अंदर छापेमारी कर कांड के अपहृत महिला देवंती देवी को महुआ बांध से बरामद कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि नामज़द अभियुक्त जय पाल विश्वकर्मा से पूछताछ के द्वरान उसने बताया की देवंती देवी के फुफेरी बहन के द्वारा 30 हजार रुपये में दो बच्चों के साथ बेच दिया गया था। इसके बाद से वह पत्नी के रूप में देवन्ति देवी को रह रहा था। कुछ दिन बीतने के बाद जयपाल विश्कर्मा द्वरा देवंती देवी को मारपीट एवम प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद देवंती देवी ने अपने पति सीताराम मिस्त्री को मोबाइल के माध्यम से सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके पति के द्वारा डंडई थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया। पुलिस ने देवंती देवी को बेचने एवं खरीदने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play