whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190038
Loading...


गढ़वा रेलवे स्टेशन की जल्द ही सूरत बदलेगी

location_on गढ़वा access_time 04-Aug-23, 07:22 PM visibility 659
Share



गढ़वा रेलवे स्टेशन की जल्द ही सूरत बदलेगी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का काया कल्प किया जाएगा। 6 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी गढ़वा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ ऑनलाइन करेंगे। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावे रेलवे के कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी द्वारा किये जाने वाले शुभारंभ कार्यक्रम का बड़े स्क्रीन पर गढ़वा के प्लेटफार्म नंबर-1 पर प्रसारण करने की योजना है। गढ़वा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने बदलने को लेकर रेलवे द्वारा पहले फेज का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन स्किम के तहत देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने, सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट में प्रावधान किया है।
इसी स्किम के तहत गढ़वा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। रेलवे द्वारा स्टेशन के नवनिर्माण करने के लिए डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन का बनने वाला भवन पूरी तरह आधुनिक होगा। इसके अलावे पार्क, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, पर्किंग, पेयजल, फूडकोर्ट, प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, यात्री शेड सहित कई काम किया जाना है। रेलवे के इस निर्णय से स्थानीय लोगो मे हर्ष व्याप्त है। प्रेस वार्ता में सहायक विद्युत अभियंता कुमार मयंक सहायक डाल्टनगंज शंभू नाथ भूपेंद्र कुमार स्टेशन प्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ट्रेफिक इंस्पेक्टर विजय प्रकाश शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play