whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190660
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा, मेराल, भवनाथपुर, मझिआंव, नगर access_time 04-Aug-23, 06:51 PM visibility 782
Share



एक नज़र इधर भी


संजय, यासिन, प्रथम,सरिता, दिनेश check_circle
संवाददाता



: श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के पुरना नगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया.शिविर में उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ कैसर आलम ने बच्चों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी विस्तार से दिया.शिविर में विद्यालय के 78 छात्र छात्राओं का गहन स्वास्थ्य जांच किया गया.शिविर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरिता देवी,शिक्षक उमाकांत सिंह,चंचला कुमारी,शोभा कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे. गढ़वा रेलवे स्टेशन की जल्द ही सूरत बदलेगी। 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का काया कल्प किया जाएगा।
6 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी गढ़वा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ ऑनलाइन करेंगे। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावे रेलवे के कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी द्वारा किये जाने वाले शुभारंभ कार्यक्रम का बड़े स्क्रीन पर गढ़वा के प्लेटफार्म नंबर-1 पर प्रसारण करने की योजना है। गढ़वा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने बदलने को लेकर रेलवे द्वारा पहले फेज का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन स्किम के तहत देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने, सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट में प्रावधान किया है। इसी स्किम के तहत गढ़वा रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है।
रेलवे द्वारा स्टेशन के नवनिर्माण करने के लिए डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन का बनने वाला भवन पूरी तरह आधुनिक होगा। इसके अलावे पार्क, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, पर्किंग, पेयजल, फूडकोर्ट, प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, यात्री शेड सहित कई काम किया जाना है। रेलवे के इस निर्णय से स्थानीय लोगो मे हर्ष व्याप्त है। प्रेस वार्ता में सहायक विद्युत अभियंता कुमार मयंक सहायक डाल्टनगंज शंभू नाथ भूपेंद्र कुमार स्टेशन प्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ट्रेफिक इंस्पेक्टर विजय प्रकाश शामिल थे। संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढवा ) थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पूर्व से लंबित वारंटी विजय कुमार पासवान पिता रामखेलावन पासवान अरसली टोला झुुमरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में शुक्रवार को सुपुर्त किया है ।
गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय व पुलिस बल सामिल थे । [04/08, 5:56 pm] Yasin Meral: मेराल । पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पर मेराल प्रखंड परिसर में फलदार पौधे लगाएं तथा औषधीय पौधों का वितरण कर जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पतंजलि के सह राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी, बीडीओ प्रवेश कुमार साव, सीओ निकिता बाला, सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार सिंह मंडल सांसद प्रतिनिधि रूपु महतो सहित बड़ी संख्या में सामिल हुआ।
इस मौके पर प्रकृति और संस्कृति के साथ रहने की सलाह दी गई। मौके पर रासबिहारी तिवारी ने कहा कि 4 अगस्त को मेराल सहित गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों में आचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज की अगुवाई में पतंजलि योगपीठ का निर्माण हुआ था, उसमें अहम भूमिका निभाने वाले आचार्य बालकृष्ण जी ने हजारों पौधों पर रिसर्च करने वाले विश्व के सबसे बडे वैद्य है। नागेंद्र तिवारी ने लोगों को आंवला, एलोवेरा, गिलोय, नीम, तुलसी, पीपल सहित आसपास के वनस्पतियों के गुण के बारे में चर्चा करते हुए सभी को औषधीय पौधे लगाने तथा उसका संरक्षण तथा सेवन कर वातावरण को संरक्षित रखने तथा स्वयं को स्वस्थ रखने की सलाह दी।
बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने कहा कि औषधीय पौधे तथा उसका उपयोग भारत में प्राचीन काल से होता रहा है, इसको दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। सीओ निकिता बाला ने औषधीय पौधे गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा आंवला करंज करी पत्ता आदि से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से योग, आयुर्वेद तथा औषधीय पौधे को नियमित रूप से अपनाने को कहा। मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी नीतीश कुमार, प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने भी जड़ी बूटी दिवस एवं औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पतंजलि के संरक्षक डॉ अनिल साह एवं प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा, सह प्रभारी रविंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा दर्जनों फलदार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश गुप्ता, विजेश्वर प्रजापति, छोटन कुमार, विकास कुमार, नेत्र सहायक सुशील कुमार, हुमायूं कबीर, पत्रकार यासीन अंसारी विवेकानंद चौबे ब्रजेश मिश्रा भारत भूषण तिवारी शिक्षक सरोज पांडे, विनोद कुमार द्विवेदी, रामाकांत गुप्ता, विजय प्रसाद, परशु कुशवाहा इत्यादि उपस्थित थे। मझिआंव: प्रतिनिधि: कांवरियों के जत्था को अंग वस्त्र देकर रवाना करते हुए: युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा शुक्रवार को कांवरियों की जत्था को अंग वस्त्र देकर एवं दुर्गा मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर रवाना की गई। साथ ही मारुति नंदन ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी पंचायत वासियों को शांति और सुख समृद्धि के लिए बाबा भोले से दुआ सभी कांवरिया करेंगे।
इस मौके पर चंदन कमलापुरी,विजय कमलापुरी ,टुकू कमलापुरी, दीपक माली, अरुण गुप्ता, टिंकू तिवारी ,मनीष गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, मिथिलेश कमलापुरी ,भोला गुप्ता, रितेश कमलापुरी, उदय कुमार सहित काफी संख्या में कांवरिया मौके से रवाना हुए थे । मझीआंव: प्रतिनिधि: मारपीट के आरोप की अनुसंधान एएसआई ने किया: थाना क्षेत्र के तलशबरिया गांव में आप से जमीन विवाद की लड़ाई में पिछले दो दिन पहले बुधवार को सुबह लगभग 6:00 बजे टांगी से दोनों पक्ष की ओर से जमकर मारपीट हुई थी जिसमें एक पक्ष के राजा खान एवं दूसरे पक्ष के सायला बीवी घायल हो गई थी। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में करने के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इधर दोनों पक्षों की ओर से थाना में एक दूसरे के ऊपर मामला दर्ज कराई गई थी जिसमें एक पक्ष राजा खान के द्वारा दुसरे पक्ष के ताजुद्दीन उर्फ अब्दुल खान सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कराई थी ।
वही दूसरे पक्ष के ताजुद्दीन उर्फ अब्दुल खान के द्वारा राजा खान सहित नव लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसे पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के ताजुद्दीन उर्फ अब्दुल खान को गिरफ्तार कर गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दी थी जबकि दोनों पक्ष के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान पुलिस कर रही है। संवाद सूत्रबभवनाथपुर (गढवा ) प्रखण्ड कार्यालय में रखे साड़ी, धोती, लुंगी चोरी करने को लेकर भवनाथपुर बीडीओ सह प्रभारी एम ओ जयपाल महतो ने अज्ञात चोरों के ऊपर भवनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए आवेदन में उलेख किया है कि प्रखण्ड ऑपरेटर द्वारा मुझे सूचना मिला कि प्रखण्ड कार्यालय से लुंगी, धोती एवं साड़ी की चोरी कर लिया गया है।
31 जुलाई को 11 बजे कार्यालय खोलने पर खिड़की खुला पाया गया। खिड़की के किनारे से एक लुंगी की सम्पूर्ण बोरी एवं दूसरे बोरी से 20 लुंगी गायब पाया गया। चोरी के आशंका होने पर दूसरे कमरे में बंद साड़ी का निरीक्षण किया गया तो उसमें भी खिड़की के किनारे से एक साड़ी का सम्पूर्ण बोरी एवं दूसरे से 50 साड़ी गायब पाया गया। खिड़की किनारे से खाली बोरी एवं ब्लेड पाया गया। बीडीओ जयपाल महतो ने दूसरे वर्ष भी धोती साड़ी की चोरी होने से दुख व्यक्त किया है कहा कि पिछले वर्ष भी धोती साड़ी की चोरी हुई थी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा एफआईआर भी कराया गया था बावजूद इस वर्ष दुबारा चोरी कर लिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play