गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा भठ्ठी मोहल्ला निवासी रविंद्र कुमार कुशवाहा 42 वर्ष की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी ।
घटना के संबंध में रविंद्र कुमार कुशवाहा राहुल कुमार मेहता ने बताया कि एबीएनटी स्कूल स्थित भूमिका चारदीवारी करने के दौरान उसका बुआ सुनैना देवी उसका दमाद सुजीत मेहता एवं राजेश गुप्ता काम रोकने के लिए आकर कहा गया था लेकिन पुलिस के मदद से चार दिवारी का कार्य पूरा करा लिया था इस दौरान उक्त लोगों ने उसे धमकी दिया था गुरुवार की शाम 5:30 बजे अपने घर से नारायणपुर गांव धान रोपने के लिए मजदूरी करने गया था वापस लौटने के दौरान उसे मार पीट कर हत्या कर ट्रक के पीछे फेंक दिया गया राहुल मेहता ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर रविंद्र कुमार कुशवाहा का हत्या किया गया है राहुल ने बताया कि उसके परिजनों को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल आने के लिए कहा गया इसके बाद परिजन शराफत आल पहुंचा तो देखा कि रविंद्र कुशवाहा की मौत हो चुकी है इस संबंध में थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि नो एंट्री में सभी ट्रक हैं लाइन में खड़ी थी रात्रि लगभग 8:00 बजे मोटरसाइकिल तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया इस घटना में रविंद्र कुमार कुशवाहा की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को रात्रि में ही अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाया जहां शुक्रवार को रविंद्र कुमार कुशवाहा का अंत परीक्षण कराया गया इसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है समाचार लिखे जाने तक गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया था
क्या है मामला
मृतक के पिता स्वर्गीय शिव शंकर महतो अपने दोनों पुत्र रविंदर एवं राजबली मेहता के नाम से रजिस्ट्री कर दिया था उस भूमि पर शिव शंकर महतो की पुत्री सुनैना देवी उसी भूमि को अपना भूमि होने का दावा कर रही थी इस बात को लेकर कई सालों तक न्यायालय न्यायालय में दोनों के बीच केस चल रहा था उसमें मृतक एवं उसका भाई राजबली को डिग्री हो गया इसके बाद उक्त लोगों ने उस भूमि में पुलिस के मदद से चारदीवारी कराई थी इस दौरान सुनैना देवी उसका दामाद सुजीत मेहता उसी भूमि का एग्रीमेंट राजेश गुप्ता को कर दिया