मझिआंव :
थाना क्षेत्र के करमडीह पंचायत के चंदना गांव निवासी सह पंचायत समिति सदस्य समरुण खातून के 20 वर्षीय पुत्र अली रजा की मृत्यु रांची रिम्स में शुक्रवार के अहले सुबह लगभग 5:00 बजे हो गई ।
जानकारी देते हुए मृतक के पिता मसीहुद्दीन खान ने बताया कि 28 जुलाई को मोहर्रम का सामान लेने मेरा पुत्र अली राजा गढ़वा जा रहा था उसी क्रम में खजुरी नवाडीह पुल के नीचे बाइक सहित गिर गया था । जिसे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया था , प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जिसे रांची के निजी अस्पताल हेल्थ पॉइंट में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकित्सकों के द्वारा स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे घर ले जाने के लिए सलाह दी थी, जिसे अंतोगत्वा गढ़वा परमेश्वरी नर्सिंग होम में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
कुछ दिन भेंटी लेटर पर रखने के बाद उसे पुनः रांची रिम्स में गुरुवार को ले जाया गया था ,जिसे ईलाज के क्रम में शुक्रवार के अहले सुबह लगभग 5:00 बजे 8 दिन पर अपने जिंदगी का जंग हार चुका। जिसे शव को पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस के द्वारा शुक्रवार के शाम लगभग 8:00 बजे शाम मे पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है। इधर पंचायत समिति सदस्य की पुत्र की इस मोटरसाइकिल दुर्घटना में असामयिक मृत्यु पर चंदना गांव सहित पूरे करमडीह पंचायत एवं आसपास में लोग काफी दु :खी है। मृतक अली राजा काफी मिलनसार एवं हंसमुख प्रवृत्ति के लड़का बताया जा रहा है। जिसकी मिट्टी शनिवार के सुबह लगभग 10:00 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में दिया जाएगा।